इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और मैनेजर केविन कीगन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पुराने क्लब न्यूकैसल यूनाइटेड ने 20 जुलाई को उनके निधन की पुष्टि की। कीगन पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस साल जनवरी में उनके परिवार और न्यूकैसल यूनाइटेड ने बताया था कि वे कैंसर से पीड़ित हैं, हालांकि तब बीमारी की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद जून में खुद कीगन ने बताया था कि उन्हें स्टेज-4 कैंसर है। हाल ही में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम तीसरे पोजीशन पर अपने अभियान को खत्म किया था।

न्यूकैसल यूनाइटेड क्लब ने कीगन की निधन पर जताया दुख

न्यूकैसल यूनाइटेड क्लब ने कीगन के निधन पर दुख जताते हुए अपने बयान में कहा कि वे केविन कीगन के जाने से बहुत दुखी हैं। कीगन उनके क्लब के इतिहास के सबसे मशहूर, असरदार और पसंदीदा इंसानों में से एक थे। क्लब ने बताया कि एक खिलाड़ी के रूप में कीगन ने अपने बेहतरीन खेल, बड़े सपनों और शानदार कप्तानी से सेंट जेम्स पार्क को एक नई पहचान दी। वहीं एक मैनेजर (कोच) के तौर पर उन्होंने पूरे क्लब और शहर में एक नई उम्मीद भर दी थी। उनकी टीम जिस आक्रामक अंदाज, हिम्मत और जूनून के साथ खेलती थी, उसने दुनिया भर के फुटबॉल फैंस का दिल जीता था।

कीगन ने दो बार जीता था बैलन डी’ओर’ अवॉर्ड

केविन कीगन इंग्लैंड के सबसे शानदार और बड़े फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने खेल की शुरुआत लिवरपूल क्लब से की और वहां रहते हुए कई बड़े टूर्नामेंट जीते। इसके बाद वे जर्मनी के हैम्बर्ग क्लब में शामिल हुए और वहां भी बहुत नाम कमाया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उन्हें 1978 और 1979 में लगातार दो बार दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल अवॉर्ड ‘बैलन डी’ओर’ मिला। इसी बड़ी उपलब्धि के कारण उनका नाम फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हो गया।

इंग्लैंड के लिए केविन कीगन ने खेला था 63 मैच

केविन कीगन ने 1972 से 1982 के दौरान इंग्लैंड के लिए 63 इंटरनेशनल मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 21 गोल दागे। कीगन ने इस दौरान 31 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की और इंग्लैंड फुटबॉल की बड़ी पहचान बने। उनके दुनिया से जाने से फुटबॉल जगत ने एक बहुत ही सम्मानित खिलाड़ी को खो दिया है। फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोच के तौर पर भी शानदार काम किया। उन्होंने 1999 से 2000 तक इंग्लैंड की नेशनल टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाली।

यह भी पढ़ें

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टूटे लियोनेल मेसी, फूट-फूटकर रोने का वीडियो हुआ वायरल

स्पेन की जीत के जश्न में मंच पर डटे रहे डोनाल्ड ट्रंप, अधिकारियों ने जबरन हटाया, वीडियो वायरल





Source link

Write A Comment