Singori Recipe: हर त्योहार या खास मौके पर एक जैसी मिठाइयां खाते-खाते आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक सिंगोड़ी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है. यह ऐसी मिठाई है, जिसका नाम सुनते ही पहाड़ों की खुशबू और वहां की पारंपरिक रसोई की याद ताजा हो जाती है. सिंगोड़ी की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसका स्वाद नहीं, बल्कि इसे परोसने का तरीका भी है. इसे मालू के पत्तों में शंकु के आकार में तैयार किया जाता है, जिससे मिठाई में एक अलग ही प्राकृतिक खुशबू घुल जाती है. अच्छी बात यह है कि अब इस मिठाई का स्वाद लेने के लिए उत्तराखंड जाने की जरूरत नहीं है.

कुछ आसान सामग्री और सही तरीका अपनाकर आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. अगर आपके यहां कोई मेहमान आने वाले हैं या परिवार के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर आजमाएं. इसकी मुलायम बनावट, हल्की मिठास और इलायची की खुशबू हर किसी का दिल जीत लेती है.

सिंगोड़ी क्यों है इतनी खास?
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में सिंगोड़ी सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि वहां की सांस्कृतिक पहचान मानी जाती है. शादी-ब्याह, त्योहार और खास अवसरों पर इसे बड़े प्यार से बनाया और परोसा जाता है. मालू के पत्तों में लपेटने की वजह से इसका स्वाद सामान्य मावा मिठाइयों से बिल्कुल अलग महसूस होता है. यही वजह है कि जो लोग एक बार इसे चख लेते हैं, वे अक्सर इसका स्वाद लंबे समय तक याद रखते हैं.

सिंगोड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इन चीजों को पहले तैयार रखें
1. 500 ग्राम ताजा कद्दूकस किया हुआ खोया (मावा)
2. 150 ग्राम चीनी या बूरा
3. 3 से 4 बड़े चम्मच नारियल का बूरा
4. 1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
5. 8 से 10 मालू के पत्ते
6. जरूरत पड़ने पर टूथपिक

इमेज AI

घर पर कैसे बनाएं सिंगोड़ी?
पहला स्टेप -खोया अच्छी तरह भूनें- सबसे पहले भारी तले की कड़ाही में कद्दूकस किया हुआ खोया डालें. इसे धीमी या मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. जब खोया हल्का घी छोड़ने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरा दिखने लगे, तब समझिए कि यह तैयार है. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा भूरा न होने दें, वरना स्वाद बदल सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दूसरा स्टेप -फ्लेवर मिलाएं
अब आंच धीमी कर दें और इसमें नारियल का बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. करीब एक से दो मिनट तक चलाते रहें ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छी तरह घुल जाएं.

तीसरा स्टेप -चीनी मिलाने का सही समय
गैस बंद करने के बाद मिश्रण को थोड़ा गुनगुना होने दें. जब यह हल्का गर्म रह जाए, तब इसमें चीनी या बूरा मिलाएं. बहुत गर्म मिश्रण में चीनी डालने से उसकी बनावट बदल सकती है.

इमेज AI

मालू के पत्तों में भरने का तरीका
मालू के पत्तों को पहले अच्छी तरह धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. अब इन्हें मोड़कर छोटे शंकु यानी कोन का आकार दें. जरूरत हो तो टूथपिक की मदद से इन्हें फिक्स कर सकते हैं. अब तैयार मावा मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके इन कोन में भरें और ऊपर से चम्मच की मदद से समतल कर दें. इसके बाद इन्हें एक से दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मिठाई अच्छी तरह सेट हो जाए.

अगर मालू के पत्ते न मिलें तो क्या करें?
हर शहर में मालू के पत्ते आसानी से उपलब्ध नहीं होते. ऐसे में आप केले के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. केले के पत्तों को छोटे टुकड़ों में काटकर कोन बना लें. इससे स्वाद थोड़ा अलग जरूर होगा, लेकिन मिठाई की खूबसूरती और फ्लेवर काफी हद तक बरकरार रहेगा.

स्वाद दोगुना करने के आसान टिप्स
इन छोटी बातों का रखें ध्यान- सबसे अच्छा स्वाद पाने के लिए हमेशा ताजा और शुद्ध मावा इस्तेमाल करें. इलायची की मात्रा संतुलित रखें ताकि उसकी खुशबू मिठाई पर हावी न हो. अगर चाहें तो ऊपर से बारीक कटे पिस्ता या बादाम भी सजा सकते हैं. फ्रिज में अच्छी तरह ठंडी होने के बाद सिंगोड़ी का स्वाद और भी बेहतर लगता है.



Source link

Write A Comment