ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस लॉन्चपैड से सुबह तड़के 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से EOS-05 जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह इसरो का पहला जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट है, जो धरती की कक्षा में 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने का काम करेगा।

EOS-05 क्या है?

यह एक इमेजिंग सैटेलाइट है, जो अंतरिक्ष से धरती की तस्वीर क्लिक करने में सक्षम है। इस सैटेलाइट में हाई रेजलूशन कैमरे लगे हैं, जो लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भी क्लियर तस्वीरें क्लिक कर सकता है। इस सैटेलाइट का वजन 2,367 किलोग्राम है। यह भारत के भौगोलिक क्षेत्र की तस्वीरें क्लिक कर सकता है। हर 5 मिनट में इस सैटेलाइट के माध्यम से तस्वीरें क्लिक करके धरती पर भेजी जाएगी। पूरे भारत के हर एरिया की तस्वीरें लेने में इस सैटेलाइट को करीब 30 मिनट का समय लगेगा।

यह खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment