रांची में मिलने वाला ओल स्वाद और पौष्टिकता दोनों के लिए पसंद किया जाता है. गृहिणी उषा बताती हैं कि सही तरीके से बनाया जाए तो इसकी ग्रेवी चिकन जैसी लगती है. सबसे पहले ओल को नमक वाले गर्म पानी में अच्छी तरह उबालें, फिर डीप फ्राई करें. इसके बाद प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों का पेस्ट बनाकर अच्छी तरह भूनें. इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और आखिर में फ्राई किया हुआ ओल मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं. हरे धनिये से सजाकर चावल या रोटी के साथ परोसें. यह स्वादिष्ट डिश मेहमानों को भी खूब पसंद आएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।