Kashmiri Rogan Josh Recipe : बारिश के मौसम में गरमा-गरम और क्लासिक डिशेज का मज़ा दोगुना हो जाता है. अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. ऐसा ही एक विकल्प है मटन की पारंपरिक डिश, जो अपने गहरे लाल रंग और ज़ायकेदार मीट के लिए मशहूर है. इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी…

सामग्री
500 ग्राम मटन (हड्डी वाला), 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 कप दही, 2 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच सूखी अदरक का पाउडर, 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, 2-3 हरी इलायची, 1 बड़ी इलायची, 4-5 लौंग, 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 तेजपत्ते, एक चुटकी हींग, स्वादानुसार नमक, ज़रूरत के हिसाब से गर्म पानी.

बनाने की विधि

कश्मीरी रोगन जोश बनाने के लिए सबसे पहले, भारी तले वाले बर्तन में सरसों का तेल अच्छी तरह गरम करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और हींग डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.

इसके बाद, मटन डालें और तेज़ आंच पर 8–10 मिनट तक भूनें जब तक कि उसका रंग न बदल जाए. फिर, फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि वह फटे नहीं.

अब, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और नमक मिलाएं. मसालों को 3–4 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। इसके बाद, गर्म पानी डालें और पकाएं या तो प्रेशर कुकर में 5–6 सीटी आने तक या मटन के नरम होने तक. अगर किसी सामान्य बर्तन में पका रहे हैं, तो धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मटन पूरी तरह से पक न जाए.

जब ग्रेवी गाढ़ी और खुशबूदार हो जाए, तो आंच बंद कर दें और इसे 5 मिनट के लिए ढंककर रख दें ताकि सभी स्वाद आपस में अच्छी तरह मिल जाएं.

ऐसे करें सर्व
गरमा-गरम कश्मीरी रोगन जोश को उबले हुए चावल, जीरा राइस, नान, तंदूरी रोटी या रूमाली रोटी के साथ परोसें स्वाद को और बढ़ाने के लिए प्याज का सलाद और दही का रायता भी साथ में लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment