दिल्ली के जंतर मंतर से बड़ी खबर आ रही है। जंतर मंतर के पास एक बार फिर से हंगामा और बवाल शुरू हो गया है। टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर से पुलिस पर हमला किया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग के पास रात 8.30 बजे के आसपास प्रदर्शनकारियों की आड़ में गुंडों ने एक बार फिर पुलिस पर हमला किया। अचानक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और बोतल से हमला किया जिसमें एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हुए हैं। उनको खुद सीनियर अफसर आरएमएल अस्पताल लेकर गए हैं।

जंतर मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश?

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट बंद होने के बावजूद जंतर मंतर और कनॉट प्लेस के इलाके टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग हो रही है। नेटवर्क कनेक्शन और SMS इन इलाकों में सबसे ज्यादा एक्सचेंज किए जा रहे हैं। क्या जंतर मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों की तरफ से नई दिल्ली में मौजूद प्रदर्शनकारियों को हिंसा का आदेश दिया जा रहा है? साजिश के ऐसे सबूत मिल रहे है जिनपर पुलिस की अलग तफ्तीश जारी है।

RAF जवान को लात-घूंसों से पीटा

बता दें कि आज जो हालात हैं, जंतर मंतर से इसी तरह की तस्वीरें कल रात भी आईं थी। कल रात को जंतर मंतर के आसपास के इलाके में फिर हिंसा हुई, कनॉट प्लेस के पास आरएएफ जवानों को पीटा गया। भीड़ ने आरएएफ जवान को नीचे गिरा दिया, लात घूंसों से बुरी तरह उसकी पिटाई की और गंदी-गंदी गालियां दी। आरएएफ जवान बुरी तरह घिर चुका था, भीड़ उस पर टूट पड़ी। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची थी।

पटना में बवाल, पुलिस से भिड़ गए प्रदर्शनकारी

दिल्ली से शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन अब देश के कई शहरों में फैल चुका है। पटना में आज वामपंथी छात्रों के संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। 5 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आज गांधी भवन से राजभवन की ओर मार्च का ऐलान किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए, पुलिस पर पत्थर बरसाए। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस छोड़ी।





Source link

Write A Comment