नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। ये बैठक थोड़ी देर में होने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और RJD सांसद मीसा भारती और टीएमसी ममता गुट के सांसद सौगत रॉय बैठक के लिए राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे गए हैं। एनसीपी शरद गुट की सांसद सुप्रिया सुले भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंची हैं। राहुल गांधी भी अपने आवास पर मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं। इस बीच राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।

खबर अपडेट की जा रही है….





Source link

Write A Comment