दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन खुल चुके हैं और प्रदर्शनकारी अपने-अपने जाएं। हालांकि, दिल्ली मेट्रो की तरफ से सिर्फ राजीव चौक, सेंट्रल सेकेट्रिएट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन खोले जाने की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने भी बताया कि शनिवार को राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए, जबकि सुबह बंद किए गए बाकी 15 स्टेशन अभी भी बंद हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लगातार चौथे दिन बंद करने का आदेश जारी किया था। बाद में कहा गया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट अब फिर से खोल दिए गए हैं। इन स्टेशनों से इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।

इन स्टेशनों पर अभी भी पाबंदी जारी

दिल्ली मेट्रो के अनुसार लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन अभी भी बंद हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले कुछ दिनों से सेंट्रल दिल्ली में जंतर-मंतर के पास बड़ी भीड़ जमा हो रही है। यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये पाबंदियां लगाई गई हैं।





Source link

Write A Comment