नाशिक ज़िले में 3.6 तीव्रता तक के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को महाराष्ट्र के नाशिक ज़िले में 3.6 तीव्रता तक के भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। एक के बाद एक आए भूकंप के चार झटकों से लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकल गए। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक नाशिक के साथ ही पालघर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप शनिवार की सुबह सुबह आया था।




नाशिक और पालघर मे भूकंप के झटके

मिली जानकारी के मुताबिक नाशिक और पालघर जिलों में आज शनिवार (25 जुलाई) को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह नाशिक जिले के सुरगाना तालुका में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए और फिर इसके बाद पालघर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।

कितने बजे आया भूकंप

नासिक जिले के सुरगाणा तालुका के बोरगांव और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह 9.55 बजे से भूकंप के चार हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जबकि पालघर में आज सुबह करीब 10:57 बजे एक और भूकंप महसूस किया गया। यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। यह भूकंप पालघर के दहानू तालुका के धुंदलवाड़ी कासा इलाके में आया था।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने बताया, नाशिक और पालघर जिलों में आज आए भूकंप की तीव्रता बहुत हल्की थी, जिससे किसी तरह का जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों के बीच डर का माहौल है। प्रशासन की लोगों से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नासिक शहर से लगभग 44 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में था।

ये भी पढ़ें:

बंगाल की खाड़ी में भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में महसूस किए गए झटके





Source link

Write A Comment