X

मिथिला के पेनी फ्राई के सामने चिकन-मटन भी फेल, 10 मिनट में बनती है गजब की डिश

 

arw img

Peni Fry Recipe: बारिश के मौसम में मिथिलांचल में मिलने वाला डोका (घोंघा) लोगों की पसंदीदा पारंपरिक डिश माना जाता है. इसे प्रोटीन से भरपूर देसी सुपरफूड भी कहा जाता है. जिसे बनाने के लिए सबसे पहले डोका (घोंघा) को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. इसके बाद उसका मांस निकालें और मुलायम हिस्से यानी पेनी को अलग कर लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें. फिर लहसुन, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर भूनें. इसके बाद पेनी मिलाकर 10 से 12 मिनट तक अच्छी तरह भून लें. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए, तो पेनी फ्राई तैयार हो जाती है. इसे चूड़ा-भुजा, रोटी या ऐसे ही गर्मागर्म खाया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment