Masala Puri Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम और चटपटा नाश्ता खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी तलाश रहे हैं, तो ये खस्ता मसाला पूरी ट्राई कर सकते हैं. यह पूरी बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बारीक सूजी में 1 कप गर्म पानी मिलाकर 8 से 10 मिनट के लिए ढक दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद 3 उबले और कद्दूकस किए हुए आलू इसमें मिला दें. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, 1/4 चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच कुटी लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालें. फिर 1 कप गेहूं का आटा मिलाकर बिना पानी डाले आटा गूंथ लें. जरूरत हो तो थोड़ा और आटा मिला सकते हैं. अंत में 1 चम्मच तेल डालकर आटे को अच्छी तरह मसलें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हल्का मोटा बेलें. कड़ाही में तेल अच्छी तरह गर्म करें. पूरियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. गरमा-गरम सूजी-आलू मसाला पूरी तैयार है.