यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के इस दावे पर कि रूस मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ईरान को सैटेलाइट सर्विलांस की जानकारी देकर मदद कर रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम पता लगाएंगे कि यह सच है या नहीं। मैं पुतिन से इस बारे में पूछूंगा। हम पता लगा लेंगे। इसका कोई खास असर नहीं हुआ है क्योंकि हमने उन्हें (ईरान को) बुरी तरह हराया है… उन्होंने (रूस ने) वेनेजुएला को बहुत सारे उपकरण दिए थे। वेनेजुएला के पास रूस के ही सारे उपकरण थे। उसका क्या नतीजा निकला? कुछ खास नहीं। हो सकता है कि वे मदद कर रहे हों, लेकिन अगर कर भी रहे हैं, तो उसका कोई असर नहीं हुआ है क्योंकि उनके (ईरान के) पास न तो सेना है, न एयर फ़ोर्स है, न नेवी है, उनके पास कुछ भी नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर रहे हैं, कम से कम बड़े स्तर पर तो बिल्कुल नहीं। और अगर उन्होंने ऐसा किया भी है, तो उसका कोई खास असर नहीं हुआ है।”

 





Source link

Write A Comment