साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के एक गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां सोमवार को एक शख्स ने अपने 21 साल के बेटे की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला रंगा पुलिस स्टेशन इलाके के बिशनपुर गांव से सामने आया है। पुलिस ने बताया कि झारखंड के साहिबगंज जिले के एक गांव में सोमवार तड़के नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 21 साल के बेटे की हत्या कर दी।

रंगा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव के मुताबिक, रविवार रात पिता और बेटे के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका अंत इस हत्याकांड के रूप में हुआ।

पिता नशे की हालत में घर लौटा और कुल्हाड़ी से अपने बेटे पर हमला किया

पुलिस ने बताया कि पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, इसके बाद 65 साल का पिता नशे की हालत में घर लौटा और कुल्हाड़ी से अपने बेटे पर हमला किया। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की।

शख्स की बेटी ने जब ये सब देखा तो उसने शोर मचाया और मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने ही पिता के कहर से बचे हुए परिजनों को बचाया और पुलिस को खबर दी लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मुताबिक, घायल बेटे को हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बोकारो में बेटे ने की थी पिता की हत्या

इससे पहले बोकारो में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि बेटा शराब के नशे में घर लौटा था, जिसके बाद पिता ने उसकी डांट लगाई थी। इससे गुस्साए बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया था और उनकी जान ले ली थी। इस घटना में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

पिता और बेटे का रिश्ता सबसे मजबूत रिश्ता माना जाता है। ऐसे में इस रिश्ते में हत्याओं के मामले सामने आना वाकई चिंता की बात है। (इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें- 

झारखंड में नशे में बेकाबू हुआ देवर, भाभी और 10 साल की भतीजी को कुल्हाड़ी से मार डाला





Source link

Write A Comment