X

मटन जैसा स्वाद, बारिश का स्पेशल व्यंजन, ऐसे बनाएं मिथिलांचल का फेमस डोका

 

arw img

Doka Mutton Recipe: लगातार हो रही बारिश के बाद मिथिलांचल के खेतों और जलभराव वाले इलाकों में डोका (घोंघा की एक प्रजाति) खूब दिखाई देने लगा है. स्वाद के साथ ये सेहत के लिए भी बहुत कारगर है. डोका को मुख्य रूप से दो तरह से बनाया जाता है एक भूनकर और दूसरा मसालेदार ग्रेवी के साथ, जिसे लोग मटन की तरह पकाते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले डोका को अच्छी तरह साफ करें. फिर इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और गरम मसाला मिलाएं. इसके बाद कड़ाही या कुकर में तेल गर्म करें. उसमें जीरा और साबुत सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. अब मसाले में मिला हुआ डोका डालकर अच्छी तरह भूनें. चाहें तो स्वाद के लिए आलू भी डाल सकते हैं. जरूरत के अनुसार पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक कुकर में पकाएं या कड़ाही में धीमी आंच पर अच्छी तरह गलने तक पकाएं. तैयार डोका की सब्जी को चावल या रोटी के साथ परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment