बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जेल से रिहा हो गए हैं। पटना की बेऊर जेल के बाहर तेज प्रताप के समर्थकों और जेजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के लिए आए कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। हालांकि उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से कोई बात नहीं की और गाड़ी में बैठकर अपने आवास के लिए रवाना गए।

बिहार बंद के दौरान माहौल बिगाड़ने का था आरोप

बता दें कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने के कारण तेज प्रताप को 25 जुलाई तो पटना से गिरफ्तार किया था। उन पर बिहार बंद के दौरान माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा था। तेज प्रताप को 14 दिनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पटना में रामगुलाम चौक/गांधी मैदान इलाके में छात्रों ने प्रोटेस्ट किया था। इसी दौरान, प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन में तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे। तब बिहार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था और पुलिस की गाड़ी में अपने साथ ले गई थी।

पहले हिरासत में और फिर गिरफ्तार

हिरासत में लिए जाने के समय तेज प्रताप ने कहा था, “मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं और उनके लिए मरने को तैयार हूं।” इस विरोध प्रदर्शन में कई जगहों पर स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच टकराव भी हुआ था। हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद ही तेज प्रताप को छोड़ दिया गया था। बाद में जब तेज प्रताप मॉल घूमने गए थे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

25 जुलाई की देर रात तेज प्रताप यादव की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई थी, जहां से तेज प्रताप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया था।

तेजस्वी ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

बड़े भाई की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर तेज प्रताप और गिरफ्तार अन्य विधायकों व छात्रों को रिहा नहीं किया जाता है तो बड़ा आंदोलन होगा

यह भी पढ़ें-

अभिजीत दीपके से तेज प्रताप यादव ने की खास अपील, आप अविलंब बिहार की धरती पर आएं





Source link

Write A Comment