जमशेदपुर: रक्षाबंधन का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराती हैं. आमतौर पर लोग रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी या अन्य पारंपरिक मिठाइयों से त्योहार मनाते हैं, लेकिन आज की नई पीढ़ी कुछ नया और अलग स्वाद पसंद करती है. ऐसे में अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई या बहन को कुछ हटकर खिलाना चाहते हैं, तो जमशेदपुर की प्रियंका के हाथों से बने प्रीमियम केक और डेजर्ट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

स्टार्टअप का नाम रखा है ‘Crust & Crumbs’ 

जमशेदपुर की प्रियंका कई वर्षों तक मुंबई के नामी फाइव स्टार होटलों में सीनियर शेफ के रूप में काम कर चुकी हैं. बड़े-बड़े होटलों में काम करने के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल डेजर्ट और बेकिंग की बारीकियां सीखीं. अब उन्होंने अपने शहर लौटकर ‘Crust & Crumbs’ के नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया है. यहां वह पूरी तरह फ्रेश, ऑथेंटिक और प्रीमियम क्वालिटी के केक और डेजर्ट तैयार करती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ अपनी खूबसूरत प्रेजेंटेशन के लिए भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.

प्रियंका बताती हैं कि आज के समय में लोग सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि डेजर्ट का लुक भी देखते हैं. यही वजह है कि उनके यहां ट्रेस लेचेस (Tres Leches), तिरामिसू (Tiramisu), सैन सेबेस्टियन चीज़केक, न्यूयॉर्क चीजकेक, बेल्जियन चॉकलेट ट्रफल केक, रेड वेलवेट केक, ब्लूबेरी चीज़केक, बिस्कॉफ चीज़केक, चॉकलेट टब केक, जार डेजर्ट, ब्राउनी और कई तरह के कस्टमाइज्ड केक तैयार किए जाते हैं. हर डेजर्ट को प्रीमियम सामग्री और खास रेसिपी के साथ बनाया जाता है.

रक्षाबंधन के मौके पर प्रियंका ने भाई-बहनों के लिए खास थीम वाले केक और गिफ्ट डेजर्ट बॉक्स भी तैयार किए हैं. इनमें छोटे टब केक, मिनी चीजकेक, चॉकलेट डेजर्ट कप और पर्सनलाइज्ड केक शामिल हैं. इन पर भाई-बहन के नाम या खास संदेश भी लिखवाए जा सकते हैं. यही वजह है कि पारंपरिक मिठाइयों की जगह अब कई लोग ऐसे मॉडर्न डेजर्ट को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं.

फाइव स्टार होटल जैसा देना है स्वाद

प्रियंका का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ केक बेचना नहीं, बल्कि लोगों को फाइव स्टार होटल जैसा स्वाद जमशेदपुर में उपलब्ध कराना है. उनके यहां हर ऑर्डर ताजा तैयार किया जाता है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता. यही कारण है कि कम समय में उनके स्टार्टअप Crust & Crumbs ने शहर के युवाओं और परिवारों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है.

अगर इस रक्षाबंधन आप भी अपने भाई या बहन को पारंपरिक मिठाइयों की जगह कुछ नया और यादगार उपहार देना चाहते हैं तो प्रियंका के हाथों से बने प्रीमियम केक और डेजर्ट बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. आकर्षक लुक, शानदार स्वाद और इंटरनेशनल फ्लेवर से भरपूर ये डेजर्ट न सिर्फ त्योहार की मिठास बढ़ाएंगे, बल्कि आपके रक्षाबंधन के जश्न को भी खास और यादगार बना देंगे.



Source link

Write A Comment