Last Updated:

सावन में अंडा नहीं खा रहे हैं तो प्रोटीन की चिंता छोड़िए. मूंग दाल, सोया और पनीर से बना यह हाई-प्रोटीन चीला एक सर्विंग में करीब 30 ग्राम प्रोटीन दे सकता है और नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है.

Zoom

इस चीला में 30 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.

सावन के महीने में कई लोग धार्मिक कारणों से अंडा, मांस और मछली का सेवन नहीं करते. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि शरीर की प्रोटीन की जरूरत कैसे पूरी की जाए. अच्छी बात यह है कि शाकाहारी भोजन में भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं. अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो पेट भी भर दे और लंबे समय तक ऊर्जा भी बनाए रखे, तो पनीर-सोया मूंग चीला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. सही मात्रा में सामग्री इस्तेमाल करने पर इसकी एक सर्विंग से करीब 30 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.

इस रेसिपी में मूंग दाल, सोया ग्रेन्यूल्स और पनीर जैसे तीन प्रोटीन रिच फूड्स का इस्तेमाल किया जाता है. मूंग दाल पौधे आधारित प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जबकि सोया उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के लिए जाना जाता है. वहीं पनीर इसमें अतिरिक्त प्रोटीन और कैल्शियम जोड़ता है. यही वजह है कि यह नाश्ता जिम जाने वालों से लेकर सामान्य लोगों तक के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.

बनाने के लिए सामग्री
1 कप भीगी हुई पीली मूंग दाल
50 ग्राम सोया ग्रेन्यूल्स (गर्म पानी में भिगोकर निचोड़े हुए)
100 ग्राम लो-फैट पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटी शिमला मिर्च
1 हरी मिर्च
थोड़ा सा अदरक
हरा धनिया
नमक और मसाले स्वादानुसार
1-2 चम्मच तेल

भीगी हुई मूंग दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ पीसकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसमें नमक और थोड़ा जीरा मिलाएं. अब एक अलग बाउल में सोया ग्रेन्यूल्स, कद्दूकस किया हुआ पनीर, प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया और मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें. नॉन-स्टिक तवे पर बैटर फैलाकर चीले का आकार दें. हल्का पकने पर बीच में तैयार स्टफिंग रखें और ऊपर से थोड़ा पनीर डालें. अब चीले को मोड़कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.

कितना मिलता है प्रोटीन?
इस रेसिपी में इस्तेमाल की गई सामग्री के आधार पर एक सर्विंग में लगभग 28 से 30 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. वास्तविक मात्रा इस्तेमाल किए गए पनीर, सोया और मूंग दाल की मात्रा व ब्रांड के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment