आज 2 अगस्त को मंगल का गोचर मिथुन राशि में होगा वहीं चंद्रमा भी शत्रु राशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति के चलते कुछ लोगों को प्रेम जीवन में आज अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोमांस की अधिकता भी कुछ राशियों के जीवन मं रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल आजे के प्रेम राशिफल से।
मेष राशि
अपनी बातों से लव पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। शाम के समय रोमांटिक डेट पर अपने पार्टनर को ले जा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ वालों की लव लाइफ में आज के दिन रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। गिलेशिकवें आज के दिन दूर हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन वालों आपके प्रथम भाव में मंगल आज गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते पार्टनर के साथ रोमांटिक पल आप बिता सकते हैं। सिंगल लोग आज मिंगल भी कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है लेकिन शाम का समय प्रेम संबंधों में सुधार लाने वाला साबित हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के एकादश भाव में मंगल का गोचर होगा। इस गोचर के चलते पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट आज के दिन मिल सकता है।
कन्या राशि
प्रेम संबंधों में आज के दिन अनुकूल बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। शाम का समय लव और रोमांस से भरा रह सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग अपनी मीठी वाणी से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। किसी वजह से गलतफहमियां पैदा हुई थीं तो वो भी आज दूर हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
आपको प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कोई तीसरा व्यक्ति लव लाइफ में दूरियां पैदा करवा सकता है।
धनु राशि
धनु वाले आज पार्टनर के साथ सुखद पल बिता सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर समय व्यतीत हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के दिल की बातें आज जुबां पर आएंगी। पार्टनर में सच्चा दोस्त आपको नजर आएगा और उनसे खुलकर दिल की बातें साझा कर सकते हैं।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर से काफी समय से नहीं मिले हैं तो आज मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि
आज मीन अपने पार्टनर को अपने दिल की बातें बता सकते हैं। ऐसा करने से प्रेम संबंधों में सुधार आ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: