Last Updated:

Kanki Putu Recipe: अन्नू सूर्यकांत ने लोकल 18 से कहा कि कनकी पुटू छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद की जाने वाली पारंपरिक सब्जी है. कम मसालों में तैयार होने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है.

बिलासपुर. अगर आप बारिश के मौसम में गांव की रसोई का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद लेना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ की मशहूर देसी डिश कनकी पुटू (एक प्रकार का मशरूम) आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. कम मसालों और आसान तरीके से बनने वाली यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. बिलासपुर की रहने वालीं अन्नू सूर्यकांत ने लोकल 18 से बातचीत में कनकी पुटू बनाने की आसान रेसिपी साझा की. उन्होंने बताया कि सही तरीके से मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाई गई कनकी पुटू का स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

कनकी पुटू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
कनकी पुटू, तेल, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, सरसों, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला.

इस तरह तैयार करें स्वादिष्ट कनकी पुटू
सबसे पहले कनकी पुटू को अच्छी तरह साफ करके पानी से धो लें. इसके बाद कड़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर जीरा और सरसों का तड़का लगाएं. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. अब इसमें धुली हुई कनकी पुटू डालें और लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. कड़ाही को ढककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि कनकी पुटू पूरी तरह पक जाए और मसालों का स्वाद उसमें अच्छी तरह समा जाए. थोड़ी ही देर में स्वादिष्ट और लाजवाब कनकी पुटू की सब्जी बनाकर तैयार हो जाती है.

देसी स्वाद के साथ भरपूर पोषण
अन्नू सूर्यकांत के अनुसार, कनकी पुटू छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद की जाने वाली पारंपरिक डिश है. कम मसालों में तैयार होने वाली यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है. इसे गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप भी मशरूम खाने के शौकीन हैं, तो इस रेसिपी को अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Write A Comment