Last Updated:

Thecha Paratha Recipe: भरवां पराठे आलू से लेकर पनीर, प्याज बहुत सारे आइटम से बनाए जाते हैं पर एक बार मूंगफली, लहसुन और हरी मिर्च के मिक्सचर यान ठेचा को पराठे में भरकर खाइए. इतना बेहतरीन स्वाद मिलेगा कि आप बार-बार इसे बनाएंगे. देखिए सिंपल और स्वादिष्ट रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

रांची. रांची में खासतौर पर लोग ठेचा पराठा बनाते हैं. दरअसल, इसमें पराठे के अंदर स्टफिंग के रूप में लहसुन, अदरक, मिर्ची, मूंगफली जैसी कई सारी चीजों के मिश्रण को भरा जाता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसे खासतौर पर आप गेस्ट को परोस सकते हैं, वह भी केवल चटनी के साथ. रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको आटा लेने की जरूरत है. साधारण तौर पर जिस तरीके से आप आटा गूंथते हैं, बिल्कुल वैसे ही पहले गूंथ लीजिए. इसके बाद सबसे पहले ठेचा की स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इसके लिए आपको मूंगफली लेनी है. मूंगफली को अच्छे से भून लेना है और उसका छिलका उतार लेना है.

बिना सब्जी के लगेगा स्वाद
इसके बाद आपको चार-पांच मिर्ची लेनी है. थोड़ा सा धनिया पत्ता, चार-पांच लहसुन की कली और जो आपने फ्राई करके मूंगफली रखी है, उसे भी ले लीजिए. अब इन सभी को कुटनी में बढ़िया से कूट डालिए. ध्यान रहे, यह थोड़ा दरदरा होना चाहिए. इसमें सरसों का तेल, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दीजिए और सबको साथ में मिला दीजिए. लीजिए, स्टफिंग तैयार है.

अब आपको रोटी का लोई लेना है और उस लोई को सबसे पहले बेल लेना है. जैसे आप रोटी बेलते हैं, उसी तरह बेलकर उसमें घी लगा देना है. फिर उसमें पूरी ठेचा की स्टफिंग फैला दीजिए और फिर जैसे लच्छा पराठा बनाते हैं, चाकू से एक-एक स्लाइस काटकर बिल्कुल उसी तरह लच्छा पराठे के रूप में बेल लेना है. इसके बाद इसे तवे पर चढ़ाकर दोनों तरफ अच्छे से सेंक लीजिए.

खाने में बेहद स्वादिष्ट
तवे पर अच्छे से घी के साथ पकाने के बाद इसे नीचे उतार लीजिए और चटनी के साथ परोसिए. यकीन मानिए, इसके साथ केवल दही भी चल जाएगा, सब्जी की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी. खाने में यह इतना स्वादिष्ट लगता है कि अगर आपको कभी सब्जी बनाने का मन न करे, तो यह ठेचा पराठा और चटनी या फिर अचार का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment