अगर आप वनप्लस का नया स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने भारत में वनप्लस Independence Day Sale 2026 का ऐलान कर दिया है. यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, Nord सीरीज, N सीरीज, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे.
कई डिवाइसेज पर सीधे डिस्काउंट के अलावा No-Cost EMI और फ्री एक्सेसरी का भी फायदा मिलेगा.
वनप्लस स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे ये ऑफर्स
सेल के दौरान वनप्लस 15, वनप्लस 15R और वनप्लस 13s जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा.
वनप्लस 15- 85,999 रुपये की जगह 81,999 रुपये से
वनप्लस 15R- 59,999 रुपये की जगह 56,999 रुपये से
वनप्लस 13s- 54,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये से
Nord और N सीरीज पर भी डिस्काउंट मिलेगा.
वनप्लस Nord 6- 44,999 रुपये की जगह 41,999 रुपये
वनप्लस Nord CE 6- 35,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये
वनप्लस Nord CE 6 Lite- 25,999 रुपये की जगह 23,749 रुपये
वनप्लस N6- 22,999 रुपये की जगह 20,999 रुपये
वनप्लस N6x- 18,999 रुपये की जगह 17,499 रुपये
इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6 महीने तक की No-Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.
टैबलेट खरीदने पर मिलेंगे फ्री गिफ्ट
- वनप्लस ने टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी खास ऑफर्स रखे हैं.
- वनप्लस Pad 4 खरीदने पर वनप्लस Stylo Pro मुफ्त मिलेगा.
- वनप्लस Pad Go 2 के साथ Pad Go 2 Stylo फ्री मिलेगा.
- वनप्लस Pad Lite के साथ कंपनी प्रोटेक्टिव केस मुफ्त देगी.
वनप्लस ऑडियो प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स
ऑडियो डिवाइसेज पर भी कीमतों में कटौती की गई है.
| प्रोडक्ट | लॉन्च कीमत | सेल कीमत |
|---|---|---|
| OnePlus Buds 4 | 6,499 रुपये | 5,599 रुपये |
| OnePlus Buds Pro 3 | 12,999 रुपये | 9,999 रुपये |
| OnePlus Nord Buds 3r | 1,999 रुपये | 1,599 रुपये |
| OnePlus BWZ2 ANC | 2,299 रुपये | 1,899 रुपये |
| Bullets Wireless Z3 | 1,999 रुपये | 1,499 रुपये |
| OnePlus Nord Buds 4 Pro | 4,299 रुपये | 3,999 रुपये |
| OnePlus Nord Buds 4 | 3,299 रुपये | 3,000 रुपये |
टैबलेट की नई कीमतें
वनप्लस Pad 4 (8GB + 256GB) – 59,999 रुपये की जगह 56,499 रुपये (Stylo Pro के साथ)
वनप्लस Pad 4 (8GB + 512GB) – 64,999 रुपये की जगह 61,499 रुपये (Stylo Pro के साथ)
कहां मिलेगी ये डील?
वनप्लस Independence Day Sale 2026 के ऑफर्स 7 अगस्त से शुरू होंगे. ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा वनप्लस.in, Amazon, वनप्लस Store App, वनप्लस Experience Stores और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर उठा सकेंगे. वहीं वनप्लस के IoT प्रोडक्ट्स Flipkart, Blinkit, Myntra और दूसरे पार्टनर स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेंगे.