शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का नया मिशन शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, इसके लिए टीम श्रीलंका की जमीन पर कदम रख चुकी है। सभी खिलाड़ी दोपहर में भारत से निकले और कुछ ही देर बाद श्रीलंका पहुंच गए। वहां पहुंचने के कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जो काफी अच्छे लग रहे हैं। टीम का इम्तिहान 7 अगस्त से शुरू हो जाएगा। 

15 अगस्त से शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने काफी पहले ही कर दिया था। हालांकि टीम के जाने से पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है। जसप्रीत बुमराह अभी फिट नहीं हैं, इसलिए वे टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जम्मू कश्मीर के औकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में शा​मिल होने का मौका मिला है। अब इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि क्या उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या फिर ऐसे ही रह जाएंगे। 

7 अगस्त से खेला जाएगा श्रीलंका इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच

इस बीच वैसे तो सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन इम्तिहान 7 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा, क्योंकि इसी दिन से टीम इंडिया अपना प्रैक्टिस या यूं कहें वार्मअप मैच खेलेगी, जो कि श्रीलंका इलेवन के खिलाफ होगा। यहीं से पता चल जाएगा कि भारतीय टीम टेस्ट के लिए कितनी तैयार है। ये एक बड़ी परीक्षा होगी, क्यों​कि सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। जहां टीम इंडिया की हालत काफी पतली नजर आ रही है। 

श्रीलंका क्रिकेट ने शेयर किए हैं फोटो

श्रीलंका क्रिकेट की ओर से टीम इंडिया का स्वागत किया गया और सा​थ ही उसके कुछ फोटो और वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं। टीम में कुछ ऐसे भी प्लेयर्स हैं, जो पहली बार श्रीलंका के दौरे पर गए हैं, इसलिए उनके लिए ​ये नया अनुभव है। अब देखना ये होगा कि टीम आखिर कैसा प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान करती है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से टीम का टेस्ट में उस तरह का खेल देखने के लिए नहीं मिल रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है भारत और श्रीलंका, 15 अगस्त से होगा सीरीज का आगाज

जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर भी सस्पेंस

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment