रक्षाबंधन पर बाजार की मिठाई की बजाय घर पर बनी स्वादिष्ट सूजी-बेसन की बर्फी रिश्तों में मिठास घोल सकती है. रांची की गृहणी नेहा बताती हैं कि घी में पहले ड्राई फ्रूट्स, फिर सूजी और बेसन को सुनहरा भूनें. इसके बाद गाढ़ा दूध और थोड़ा घी डालकर मिश्रण को हलवे जैसा होने तक पकाएं. तैयार मिश्रण को घी लगी थाली में फैलाकर 1-2 घंटे ठंडा होने दें और मनचाहे आकार में काट लें. यह आसान रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद के साथ त्योहार की खुशियां भी दोगुनी कर देती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।