इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। बटलर ने ये उपलब्धि इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ मैच में हासिल की। इस टूर्नामेंट में वह मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। रेगुलर कप्तान एडन मार्करम बीच सीजन में द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनके हटने के बाद बटलर को टीम की कमान सौंपी गई है।

जॉस बटलर ने टी20 क्रिकेट रचा इतिहास

द हंड्रेड टूर्नामेंट में 5 अगस्त को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच मैच खेला गया। इस मैच से पहले जॉस बटलर को कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 22 रन की जरूरत थी। उन्होंने ये रिकॉर्ड छक्का लगाकर अपने नाम किया। जॉस बटलर ने टी20 में अब तक 522 मैचों में 14833 रन बना चुके हैं। अब वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड का नाम है। उन्होंने 746 मैचों में 14803 रन बनाए हैं।

टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है। गेल ने इस फॉर्मेट में 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने 528 मैचों में 14449 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम पांचवें नंबर पर है। उन्होंने 528 टी20 मैचों में 14284 रन अपने नाम किए हैं।

मैनचेस्टर की टीम को मिली जीत

वेल्श फायर और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मैच में बटलर की कप्तानी में मैनचेस्टर ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। वेल्श फायर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। जवाब में मैनचेस्टर की टीम ने इस टारगेट को 69 गेंदों में 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम करने कर लिया। मैनचेस्टर की तरफ से टिम सीफर्ट ने इस मैच में 36 बॉल पर 60 रन बनाए। वहीं बटलर ने 20 गेंदों में दो चौके और 6 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। सीफर्ट और बटलर दोनों नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम ने शर्मनाक लिस्ट में कर ली वसीम अकरम की बराबरी, जावेद मियांदाद का नाम टॉप पर

वैभव सूर्यवंशी को अजिंक्य रहाणे ने दी चेतावनी, कहा- आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी फर्क है

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment