Last Updated:
Veg Manchurian Recipe in Hindi: रिमझिम बारिश के मौसम में अगर डिनर में कुछ तीखा, चटपटा और रेस्टोरेंट जैसा लजीज खाने का मन हो, तो वेज मंचूरियन से बेहतर विकल्प कुछ और नहीं हो सकता. कुरकुरी वेज बॉल्स और स्वादिष्ट सॉस का यह संगम हर किसी के स्वाद को संतुष्ट कर देता है.
वेज मंचूरियन बेहद टेस्टी फ़ूड डिश है, जिसे आप डिनर में बना सकते हैं. बारिश के बीच आप अपनी डिनर रेसिपीज़ की लिस्ट में वेज मंचूरियन को शामिल कर सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ सभी को पसंद आएगी, बल्कि आपके डिनर का स्वाद बढ़ाने वाली भी रहेगी.
खासतौर पर बच्चों को वेज मंचूरियन का स्वाद काफी पसंद आएगा. वेज मंचूरियन काफी कम वक्त में तैयार होने वाली रेसिपी भी है. वेज मंचूरियन का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में तो पानी तक आ जाता है. इसे बनाने में शिमला मिर्च के साथ ही वेजिटेबल्स का भी उपयोग किया जाता है.
बारिश में अगर वेज मंचूरियन को खाना चाहते हैं, तो इसे बेहद आसान रेसिपी की मदद से बना सकते हैं. वेज मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले मंचूरियन बॉल्स बनाने की प्रक्रिया शुरू करें. इसके लिए एक बड़े मिक्सिंग बाउल में पत्तागोभी, स्प्रिंग अनियन, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, गाजर, चिली सॉस और आधा चम्मच नमक डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब इसमें मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिलाकर नरम आटा तैयार करें. इसके बाद हाथों में तेल लगाकर चिकना करें और आटे से छोटी बॉल्स तैयार करें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद बॉल्स को तेल में डालकर डीप फ्राई करें.
इन्हें गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. इसके बाद मंचूरियन बॉल्स को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें. अब ग्रेवी बनाने की कवायद शुरू करें. सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें अदरक, कटा लहसुन, हरी मिर्च और स्प्रिंग अनियन डालकर भूनें. कुछ देर बाद इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और गाजर मिक्स कर पकाएं. सब्जियों को ज्यादा पकाए बिना स्टिर फ्राई ही करें. अब इसमें विनेगर, चिली सॉस, सोया सॉस और स्वादानुसार नमक मिला दें.
इसके बाद 1/4 कप कॉर्न फ्लोर से घोल तैयार करें. इसके लिए 1/4 कप पानी में 1 टी स्पून कॉर्न फ्लोर मिक्स करें. जब सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो इसमें पत्तागोभी और मंचूरियन बॉल्स डाल दें. इन्हें तब तक स्टिर फ्राई करें जब तक कि मंचूरियन बॉल्स सॉस के साथ अच्छे से मिक्स न हो जाएं.
फिर इसमें स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें. मसालों और सब्जियों का स्वाद अच्छी तरह घुलने तक इसे हल्का चलाते हुए पकाएं. आखिर में बारीक कटे स्प्रिंग अनियन से खूबसूरती से सजाएं. गरमा-गरम, खुशबूदार और स्वादिष्ट वेज मंचूरियन का लुत्फ उठाएं.