होमफोटोलाइफ़फूड

मानसून स्पेशल गर्मागर्म बटन मशरूम सूप, सिर्फ 15 मिनट में घर पर करें तैयार

Last Updated:

Mushroom Soup Recipe: मौसम कोई भी हो, सूप हमेशा बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. बाहर जाकर सूप पीना काफी महंगा पड़ता है इसलिए घर पर ही इसे बनाना ठीक रहता है. बात करें मानसून की तो इस मौसम में खासकर गर्मागर्म मशरूम सूप का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा मशरूम सूप बनाना चाहते हैं, तो बोकारो के वेज डिलाइट्स फूड स्टॉल के संचालक सचिन ने इसकी आसान रेसिपी साझा की है, जिसकी मदद से आप कुछ आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट और हेल्दी मशरूम सूप तैयार कर सकते हैं.

बटन मशरूम, शिमला मिर्च, प्याज, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नींबू, बटर, नमक, हरा धनिया और पानी. सबसे पहले बटन मशरूम को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछकर सुखाएं और मशरूम के डंठल का निचला हिस्सा काटकर अलग कर दें. फिर मशरूम को छोटे-छोटे स्लाइस में काट लें. साथ ही शिमला मिर्च और प्याज को भी बारीक काटकर तैयार रखें.

अब एक कड़ाही में दो चम्मच बटर गर्म करें और उसमें कटे हुए मशरूम को हल्की आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद उसी कड़ाही में थोड़ा और बटर डालें और सबसे पहले बारीक कटा या पेस्ट किया हुआ अदरक हल्का भूनें.

फिर इसमें बारीक कटा प्याज और शिमला मिर्च डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं. अब पहले से भूने हुए मशरूम डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ मिनट तक पकाएं. याद रहे प्याज और शिमला मिर्च को बहुत नहीं गलाना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब मशरूम अच्छी तरह पक जाए, तब जरूरत के अनुसार पानी डालें और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर कुछ मिनट तक उबालें. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालें और गैस बंद करने से ठीक पहले नींबू का रस निचोड़ दें. यह घर पर सूप बनाने की देसी और हेल्दी रेसिपी है.

इसे अगर आप रेस्टोरेंट स्टाइल में बदलना चाहते हैं तो एक चम्मच विनेगर, एक चम्मच सोया सॉस, आधा चम्मच टोमेटो सॉस और एक चम्मच चिली सॉस डाल सकते हैं. इन्हें आप अपने स्वाद के हिसाब से घटा-बढ़ा सकते हैं या स्किप कर सकते हैं. विनेगर और सोया सॉस डाल रहे हैं तो नींबू रहने दें या पहले चख लें.

कुछ ही मिनटों में आपका रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम सूप तैयार हो जाएगा. इस सूप की खास बात यह है कि ये सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है. शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है जिसे बनाने में भी बहुत समय नहीं लगता. मानसून के सुहाने मौसम में इसे गर्मागर्म परोसें और परिवार के साथ इसके लाजवाब स्वाद का आनंद लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment