Last Updated:

Jamshespur Famous Dahi Bada Aloo Dum: जमशेदपुर में पिंटू का दही बड़ा और आलू दम बारिश के मौसम में लोगों की पहली पसंद बन गया है. रंकणी मंदिर के पास इनका ठेला लगता है जहां सिर्फ 40 रुपये में इस लजीज स्नैक का स्वाद लिया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों के खाने का स्वाद भी बदल जाता है. इस मौसम में अधिकतर लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो हल्का हो, जिससे पेट भरे और स्वाद भी शानदार हो. खासकर जो लोग काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं, उन्हें दिन में कुछ ऐसा खाने की तलाश रहती है, जो ज्यादा भारी भी न हो और खाने के बाद मन भी खुश हो जाए. अगर आप भी ऐसे ही किसी स्वाद की तलाश में हैं, तो जमशेदपुर के रंकणी मंदिर के पास पिंटू का दही बड़ा और आलू दम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

कम कीमत, शानदार स्वाद
रंकणी मंदिर के ठीक सामने छोटी-सी दुकान लगाने वाले पिंटू पिछले कई वर्षों से अपने खास स्वाद के लिए लोगों के बीच पहचान बना चुके हैं. सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है. ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र, आसपास के दुकानदार और राहगीर बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर दही बड़ा और आलू दम का स्वाद लेते हैं. कम कीमत और शानदार स्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गया है.

कई गुना बढ़ जाता है स्वाद
पिंटू के दही बड़ा बनाने का तरीका भी लोगों को काफी पसंद आता है. सबसे पहले प्लेट में छोटे-छोटे मुलायम दही बड़े रखे जाते हैं. इसके ऊपर गर्मागर्म मसालेदार आलू दम डाला जाता है. फिर स्वाद बढ़ाने के लिए मटर की सब्जी मिलाई जाती है. इसके बाद चाट मसाला, खट्टी-मीठी चटनी, ताजा दही, बारीक कटा प्याज और ऊपर से बारीक कटा हुआ सेव डालकर इसे तैयार किया जाता है. इन सभी चीजों का मिश्रण इस डिश का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है.

एक बार खाने वाला आता है बार-बार
सबसे खास बात यह है कि इतनी स्वादिष्ट और भरपूर प्लेट आपको केवल 40 रुपये में मिल जाती है. आज के समय में इतनी कम कीमत पर इतना बेहतरीन स्वाद मिलना आसान नहीं है. एक प्लेट खाने के बाद पेट भी भर जाता है और मन भी पूरी तरह संतुष्ट हो जाता है. यही वजह है कि यहां आने वाले ज्यादातर ग्राहक दोबारा जरूर लौटते हैं और अपने दोस्तों व परिवार वालों को भी यहां लेकर आते हैं.

लोगों को आ रहा पसंद
अगर इस मानसून में आप भी कुछ नया, हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो रंकणी मंदिर के पास पिंटू के दही बड़ा और आलू दम का स्वाद जरूर चखें. मसालों का बेहतरीन संतुलन, ताजी सामग्री और खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद इस डिश को खास बना देता है. सिर्फ 40 रुपये में मिलने वाला यह स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है और धीरे-धीरे जमशेदपुर के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में अपनी खास जगह बना चुका है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment