होमफोटोलाइफ़फूड

हर निवाले में मिलेगा पारंपरिक स्वाद, आगरा के हांडी मटन की कहानी है बेहद खास

Last Updated:

आगरा सिर्फ ताजमहल और पेठे के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. शहर के शास्त्रीपुरम में मिट्टी की हांडी में तैयार होने वाला मटन इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. धीमी आंच, देसी मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार यह हांडी मटन स्वाद प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

Top Deals Inside

Agra Famous Food: उत्तर प्रदेश के आगरा को अपने खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है. आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने मिलने वाला मिट्टी की हांडी में बना मटन अपने अनोखे स्वाद के लिए लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. यहां मटन को तेज आंच पर नहीं, बल्कि कई घंटों तक धीमी आंच में मिट्टी की हांडी में पकाया जाता है, जिससे मसाले और मटन का स्वाद पूरी तरह एक-दूसरे में समा जाता है.

दुकानदार ने बताया कि इसे तैयार करने में घर के शुद्ध मसालों, शुद्ध घी और पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया जाता है. मिट्टी की हांडी में पकने के कारण इसमें हल्की सोंधी खुशबू आ जाती है, जो इसके स्वाद को और भी खास बना देती है. यही वजह है कि आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई हिस्सों से भी लोग इस खास हांडी मटन का स्वाद लेने पहुंचते हैं. नरम, रसीला और मसालों से भरपूर यह मटन हर निवाले में पारंपरिक भारतीय स्वाद का अहसास कराता है, जिसे खाने वाले लोग लंबे समय तक इसका स्वाद भूल नहीं पाते हैं.

आगरा के शास्त्रीपुरम प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने मशहूर हांडी मटन की दुकान है. यहां के दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि हांडी मटन हमेशा ताज़ा और फ्रेश मटन से तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि वह सीमित मात्रा में मटन लाते हैं जिससे वह समय पर खत्म हो जाए और अगले दिन ग्राहक को रखा हुआ न देना पड़े. उन्होंने बताया कि मटन के छोटे-छोटे टुकड़ों को चुनिंदा मसालों के साथ शुद्ध तेल में धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे हर पीस पूरी तरह स्वाद से भर जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धर्मेंद्र ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका सीक्रेट मसाला है, जिसे खड़े मसालों के विशेष मिश्रण से तैयार किया जाता है. यही मसाला हांडी मटन को एक अलग और यादगार स्वाद देता है. खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बना रहता है. शाम होते ही यहां मटन प्रेमियों की भीड़ जुटने लगती है. आगरा के अलग-अलग इलाकों के अलावा आसपास के शहरों से भी लोग इस खास हांडी मटन का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

आगरा के शास्त्रीपुरम प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने मशहूर हांडी मटन की दुकान है. यहां के दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके यहां का हांडी मटन पूरे शहर में मशहूर है. दुकानदार का कहना है कि स्वाद और गुणवत्ता के मुकाबले उनके यहां हांडी मटन की कीमत बेहद किफायती रखी गई है. उन्होंने बताया कि एक हांडी मटन की कीमत ₹450 है, जिसमें मटन के 5 स्वादिष्ट और अच्छी क्वालिटी के पीस परोसे जाते हैं.

हांडी के साथ ग्रेवी भी भरपूर मात्रा में दी जाती है, जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है. उनका दावा है कि शुद्ध सामग्री, पारंपरिक स्वाद और उचित कीमत के कारण ही हर शाम यहां ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment