होमफोटोलाइफ़फूड

अचार में फफूंदी लगने से बचाएं, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, जानिए टिप्स

Last Updated:

बरसात के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से घर के बने अचार में फफूंदी लगने और स्वाद बदलने की समस्या आम हो जाती है. खासकर आम का अचार यदि सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो जल्दी खराब हो सकता है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

Top Deals Inside

बरसात का मौसम आते ही रसोई में सबसे बड़ी चिंता घर पर बने अचार को सुरक्षित रखने की होती है. इस मौसम में हवा में नमी अधिक होने के कारण अचार में फफूंदी लगने, स्वाद बदलने या खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. खासकर आम का अचार, जो लगभग हर घर में बनाया जाता है, यदि सही तरीके से न रखा जाए तो कुछ ही दिनों में खराब हो सकता है.

बरसात के मौसम में वातावरण में नमी अधिक होती है. यदि अचार के जार में थोड़ी भी नमी या पानी चला जाए, तो फफूंदी तेजी से विकसित होने लगती है. इसके अलावा गीला चम्मच इस्तेमाल करना, कम तेल डालना या धूप न लगाना भी अचार खराब होने का बड़ा कारण होता है.

आज हम आपको कुछ देसी उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आम के अचार को कई साल तक सुरक्षित रख सकते हैं. यदि आम के अचार में सही मात्रा में देसी सिरका (नेचुरल विनेगर) मिलाया जाए, तो अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. सिरका प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है और अचार में बैक्टीरिया व फफूंदी की वृद्धि को रोकने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देसी सिरके में प्राकृतिक अम्ल (एसिटिक एसिड) होता है, जो अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है. यह अचार का स्वाद भी बढ़ाता है और खराब होने की संभावना को काफी कम कर देता है. यही कारण है कि पुराने समय से कई घरों में अचार बनाते समय सिरके का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

यदि आप लगभग 5 किलो आम का अचार बना रहे हैं, तो उसमें 150 से 250 मिलीलीटर देसी सिरका मिला सकते हैं. यह मात्रा मसालों और तेल के अनुपात के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. सिरका हमेशा अचार पूरी तरह तैयार होने के बाद मिलाएं और उसे अच्छी तरह मिला दें. आप सिरके को गर्म करके भी अचार में मिला सकते हैं.

आम के अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सरसों के तेल का पर्याप्त उपयोग करें. तेल में अचार के सभी टुकड़े पूरी तरह डूबे रहने चाहिए. यदि अचार का कोई हिस्सा तेल से बाहर रहता है, तो वहां फफूंदी लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अचार की मात्रा के अनुसार पर्याप्त मात्रा में सरसों का तेल डालना चाहिए.

अचार रखने के लिए हमेशा कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक का साफ और पूरी तरह सूखा जार इस्तेमाल करें. जार में जरा-सी भी नमी अचार को खराब कर सकती है. उपयोग से पहले जार को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें. अचार निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चम्मच का ही उपयोग करें. गीला या गंदा चम्मच अचार में नमी और बैक्टीरिया पहुंचा सकता है, जिससे अचार जल्दी खराब होने लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment