Last Updated:

Moong Dal Cheela Recipe: रोज के नाश्ते से बोर हो चुके हैं तो मूंग दाल का क्रिस्पी चीला एक बेहतरीन विकल्प है. यह डोसा जैसा स्वाद देता है, लेकिन इसे बनाने के लिए न चावल की जरूरत पड़ती है और न ही डोसा जैसा तामझाम करना पड़ता है. शेफ स्पर्श नरूला ने इसे बनाने का खास ट्रिक बताया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

पटना: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्दी भी हो, तो मूंग दाल का क्रिस्पी चीला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से मुलायम चीला, डोसा जैसा स्वाद देता है, लेकिन इसे बनाने के लिए न चावल की जरूरत पड़ती है और न ही डोसा जैसा तामझाम करना पड़ता है. बस एक छोटी-सी ट्रिक की मदद से यह स्पेशल चीला बिल्कुल बाजार जैसा डोसा की तरह बनकर तैयार हो जाता है. देशभर के कई बड़े होटलों में काम कर चुकी शेफ स्पर्श नरूला अपना खास ट्रिक और रेसिपी बता रही हैं.

जितना स्मूथ बैटर, उतना अच्छा चीला
इस रेसिपी के लिए धुली हुई मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. दाल अच्छी तरह फूल जाने के बाद उसका सारा पानी निकाल दें. अब इसे मिक्सर में डालें साथ ही हरी मिर्च, धनिया पत्ता, लहसुन, अदरख को भी डाल सकते हैं. अब इसे बिना ज्यादा पानी मिलाए चिकना बैटर तैयार कर लें. बैटर जितना स्मूद होगा, चीला उतना ही अच्छा बनेगा.

बैटर में डालें यह खास चीज
पीसी हुई दाल में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-सा ईनो डालकर अच्छी तरह मिला लें. शेफ स्पर्श नरूला बताती हैं कि ईनो डालने से बैटर हल्का फूला हुआ हो जाता है. इससे चीले में वही मुलायमपन और हल्कापन आता है जो डोसा बैटर में देखने को मिलता है.

चीला तवे पर बिल्कुल नहीं चिपकेगा
अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर आधे कटे हुए प्याज को पूरे तवे पर रगड़ दें. यह आसान-सी ट्रिक चीले को तवे पर चिपकने से बचाती है और उसे आसानी से पलटने में भी मदद करती है. अब एक करछी बैटर तवे पर डालें और धीरे-धीरे गोल आकार में फैलाएं. ध्यान रखें कि इस समय आंच बहुत तेज न हो. अगर तवा ज्यादा गर्म होगा तो बैटर तुरंत पकने लगेगा और फैलाते समय चीला फट सकता है. इसलिए हल्की आंच पर आराम से बैटर फैलाएं.

मनपसंद सब्जियों से बढ़ाएं स्वाद
अब चीले के ऊपर बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर या अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें. चाहें तो हल्का-सा तेल चारों ओर डाल दें. अब इसे डोसा की तरह मोड़ दें. जब नीचे की तरफ से चीला सुनहरा होने लगे तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें. जब चीला दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और हल्का कुरकुरा हो जाए, तब उसे प्लेट में निकाल लें.

इसे हरी चटनी, टमाटर की सॉस, नारियल की चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम की हल्की भूख के लिए यह एक स्वादिष्ट और हेल्थी ऑप्शन है. जिम वाले लोग भी इसको अपने जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करके बना सकते हैं.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Write A Comment