Last Updated:
Bharatpur News : भरतपुर में बरसात के मौसम में ‘फूट’ या ‘कचरिया’ फल की धूम है. यह मौसमी फल स्थानीय लोगों की पहली पसंद है और किसानों की आय का भी जरिया है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस देसी फल का स्वाद लेता नजर आ रहा है. खासकर बारिश के मौसम में इसका स्वाद लोगों को और भी ज्यादा पसंद आता है, जिससे इसकी बिक्री में तेजी आ जाती है.
भरतपुर. भरतपुर की सड़कों पर इन दिनों एक खास मौसमी स्वाद छाया हुआ है, जिसे स्थानीय लोग फूट या कचरिया के नाम से जानते हैं. बरसात का मौसम शुरू होते ही यह अनोखा फल बाजारों में दिखाई देने लगता है और देखते ही देखते लोगों की पहली पसंद बन जाता है. खास बात यह है कि यह फल साल में केवल बारिश के दिनों में ही उगता है. यही वजह है कि इसकी खासियत और भी बढ़ जाती है.
भरतपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फूट की भरपूर पैदावार होती है. खेतों और खुले इलाकों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला यह फल अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है. इसका हल्का खट्टा-मीठा स्वाद और देसी खुशबू इसे दूसरे फलों से अलग पहचान देते हैं. जैसे ही यह बाजार में पहुंचता है, लोग इसे खरीदने के लिए उत्साहित नजर आते हैं.
किसानों की आमदनी का भी बना सहारा
ग्रामीणों के लिए यह फल सिर्फ स्वाद का ही नहीं, बल्कि आय का भी एक महत्वपूर्ण साधन है. कई किसान इसकी खेती करते हैं और स्थानीय बाजारों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं. भरतपुर-बयाना रोड सहित कई प्रमुख मार्गों के किनारे छोटे-छोटे ठेलों और दुकानों पर फूट बेचते हुए लोग आसानी से देखे जा सकते हैं. राह चलते लोग भी रुककर इस मौसमी फल का स्वाद लेना नहीं भूलते.
स्थानीय बाजारों में इस समय फूट की अच्छी-खासी मांग देखने को मिल रही है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस देसी फल का स्वाद लेता नजर आ रहा है. खासकर बारिश के मौसम में इसका स्वाद लोगों को और भी ज्यादा पसंद आता है, जिससे इसकी बिक्री में तेजी आ जाती है. फूट या कचरिया न केवल भरतपुर की स्थानीय पहचान का हिस्सा बन चुका है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है. बरसात के इस मौसम में यह फल बाजारों की रौनक बढ़ाने के साथ लोगों के चेहरे पर स्वाद भरी मुस्कान भी ला रहा है.
About the Author
आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
और पढ़ें