हिमाचल प्रदेश: चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चालुज मोड़ के पास एक तेज गति से आ रही बस अचानक पलट गई, जिसमें बस में सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में  लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल तीसा भेजा गया है जानकारी के अनुसार बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में मृतक लोगों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस बस के चालक और परिचालक दोनों की भी मृत्यु हो गई है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।





Source link

Write A Comment