पुणे के पास बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसे का मामला सामने आया है। बारामती एयरपोर्ट के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान यह विमान एयरपोर्ट परिसर में लैंड कर रहा था। लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान जमीन पर गिर गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मई 2026 में हुई थी क्रैश लैंडिंग
इससे पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश-लैंड हुआ था। उस घटना में भी ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था।
जनवरी 2026 में अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत
वहीं, जनवरी 2026 में बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी।
लगातार हो रही विमान दुर्घटनाओं ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि हादसों के बाद भी एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस और स्थायी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं?