Last Updated:

Kattu Roti Making Tips: फलाहार में यदि आप भी कट्टू के आटे की रोटी बनाते हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है. कट्टू की रोटी बनाने में सबसे बड़ी समस्या इसे बेलने और सेंकने में होती है. कई बार आटा सख्त हो जाता है, जिसके कारण रोटी सख्त हो सकती है. ऐसे में कट्टू की रोटी सॉफ्ट कैसे बनाए, यहां सही ट्रिक जान सकते हैं.

Top Deals Inside

कट्टू के आटे की रोटी मुलायम बनाने के लिए करें ये ट्रिक फॉलोZoom

सावन का महीना शुरू होते ही घरों में व्रत-उपवास का दौर भी शुरू हो जाता है. भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ कई लोग पूरे महीने या सोमवार के व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बनी रोटी, पूरी और पकौड़े जैसे फलाहारी व्यंजन खूब खाए जाते हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कुट्टू का आटा ऊर्जा से भरपूर माना जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है.

हालांकि, इसे बनाते समय एक समस्या अक्सर सामने आती है. कई लोगों की कुट्टू की रोटियां बेलते समय टूट जाती हैं या तवे पर सिकने के बाद सख्त हो जाती हैं. इसकी वजह आटा गूंथने और तैयार करने का गलत तरीका हो सकता है. अगर आप भी नरम और स्वादिष्ट कुट्टू की रोटियां बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान कुकिंग टिप्स अपनाकर इस परेशानी से बच सकते हैं. सही सामग्री और सही तकनीक से बनाई गई कुट्टू की रोटी न केवल मुलायम बनती है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है.

मुलायम कुट्टू की रोटी बनाने के लिए सामग्री
कुट्टू का आटा – 2 कप
उबले और कद्दूकस किए हुए आलू – 2 मध्यम आकार के
सेंधा नमक – स्वादानुसार
बारीक कटी हरी धनिया – 2 चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च – 1
गुनगुना पानी – जरूरत के अनुसार
देसी घी या मूंगफली का तेल – मोयन और सेंकने के लिए

ऐसे तैयार करें आटा

  • सबसे पहले कुट्टू के आटे को छानकर एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब बिना पानी डाले इन सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि आलू आटे में पूरी तरह घुल-मिल जाए.
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथें. गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से रोटियां ज्यादा मुलायम बनती हैं. ध्यान रखें कि एक साथ ज्यादा पानी न डालें, वरना आटा चिपचिपा हो सकता है.
  • आटा तैयार होने के बाद उस पर आधा चम्मच घी लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोटियां बेलते समय फटती नहीं हैं.

रोटी बेलने और सेंकने का तरीका
अब आटे की लोइयां बनाएं. चकले पर थोड़ा सूखा कुट्टू का आटा छिड़कें और धीरे-धीरे रोटी बेले. रोटी को सावधानी से उठाकर गर्म तवे पर डालें. जब एक तरफ हल्की सिकाई हो जाए तो पलट दें. दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. इस तरह तैयार की गई कुट्टू की रोटियां नरम, स्वादिष्ट और व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनती हैं. इन्हें दही, आलू की सब्जी या मूंगफली की चटनी के साथ परोस सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment