Last Updated:
Lauki Rabri Recipe: अगर घर में कोई लौकी खाने से आनाकानी करता है, तो आप शाही लौकी रबड़ी जरूर ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का उबालकर या भूनकर उसका पानी निकाल लें. अब फुल क्रीम दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें लौकी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद मावा, चीनी और इलायची पाउडर डालकर कुछ देर पकाएं. जहां ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें. इसके बाद रबड़ी को अच्छी तरह गाढ़ा होने दें और गैस बंद कर दें. ठंडी होने के बाद इसे सर्व करें। इसका स्वाद बेहद क्रीमी, शाही और स्वादिष्ट लगेगा.
वैसे तो लौकी का नाम सुनकर अगर बच्चे और बड़े मुंह बनाने लगते हैं, तो इस बार इससे स्वादिष्ट लौकी रबड़ी बनाकर खिलाएं. लौकी, फुल क्रीम दूध, मावा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह रबड़ी बेहद क्रीमी, गाढ़ी और लाजवाब लगती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें लौकी का स्वाद हावी नहीं होता है. इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई लौकी को पकाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल लें. फिर दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें लौकी, मावा व चीनी मिलाएं. इलायची, केसर, काजू, बादाम और पिस्ता डालकर कुछ देर पकाएं. इसके बाद ठंडी करके सर्व करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
लौकी रबड़ी बनाने के लिए 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी, 1 लीटर फुल क्रीम दूध और 100 ग्राम मावा (खोया) लें. जहां मिठास के लिए आधा कप चीनी और स्वाद बढ़ाने के लिए 2 बड़े चम्मच घी चाहिए. इसके अलावा खुशबू के लिए आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और कुछ केसर के धागे डालें. साथ ही 8-10 बारीक कटे बादाम, 8-10 पिस्ता और 1 बड़ा चम्मच कटे काजू लें. वहीं, इन सभी चीजों से घर पर आसानी से गाढ़ी, क्रीमी और स्वादिष्ट शाही लौकी रबड़ी तैयार की जा सकती है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
बता दें कि सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और कद्दूकस कर लें. अब इसे हल्का सा निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें. ध्यान रखें कि लौकी को पूरी तरह न निचोड़ें, वरना रबड़ी का स्वाद और टेक्सचर प्रभावित हो सकता है. इसके बाद भारी तले वाली कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें. इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. जब लौकी नरम होकर हल्की खुशबू देने लगे, तो इसे अगले चरण के लिए तैयार रखें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
लौकी को तब तक भूनें, जब तक उसकी कच्ची महक पूरी तरह दूर न हो जाए. अब इसमें फुल क्रीम दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें. वहीं, बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध तले में चिपके नहीं, दूध थोड़ा गाढ़ा होने पर इसमें मावा, चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें. ये सभी सामग्री मिलाकर 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. इसके बाद कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब रबड़ी गाढ़ी और क्रीमी हो जाए, तो गैस बंद कर दें. वहीं, ठंडी होने पर सर्व करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
अब तैयार लौकी रबड़ी को गैस से उतारने के बाद कुछ देर हल्का ठंडा होने दें. अब इसे सर्विंग बाउल या गिलास में निकालें. ऊपर से बारीक कटे बादाम, पिस्ता, काजू और कुछ केसर के धागे डालकर अच्छी तरह गार्निश करें. आप इसे हल्का गर्म या ठंडा, दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं. हालांकि, ठंडी लौकी रबड़ी का स्वाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. वहीं, बेहतर स्वाद के लिए इसे कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर सर्व करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
बता दें कि लौकी से बनी यह रबड़ी स्वादिष्ट मिठाई होने के साथ-साथ घर पर आसानी से तैयार होने वाली डिश है. इसमें लौकी, फुल क्रीम दूध, मावा और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे गाढ़ा, क्रीमी और रिच टेक्सचर देते हैं. वहीं, दूध और मेवों की वजह से इसका स्वाद भी बेहद खास हो जाता है. ऐसे में अगर आप लौकी को अपनी डाइट में शामिल करने का कोई स्वादिष्ट और अलग तरीका तलाश रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. इसके अलावा बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका शाही स्वाद पसंद आएगा. ( प्रतीकात्मक फोटो )