Last Updated:

Samastipur Famous Aloo Chap: समस्तीपुर में सदर अस्पताल क्षेत्र के 12 पत्थर चौक के पास मंजय का आलू चॉप और खास चटनी का स्टॉल लगता है. यहां वैसे तो और भी कई आइटम मिलते हैं लेकिन इनके आलू चॉप और खास मूंगफली की चटनी के लोग दीवाने हैं. हर दिन करीब 500 लोग टेस्टी स्वाद का मजा लेते हैं.

Top Deals Inside

समस्तीपुर: बिहार में अगर चटपटे नाश्ते की बात हो और आलू चॉप का जिक्र न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. आलू चॉप यहां लोगों के पसंदीदा नाश्ते में शामिल है. समस्तीपुर शहर में भी एक ऐसा ही ठिकाना है, जहां खास अंदाज में तैयार किया गया आलू चॉप लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. सदर अस्पताल क्षेत्र स्थित 12 पत्थर चौक के समीप सड़क किनारे मंजय नामक दुकानदार लंबे समय से आलू चॉप और दूसरे नाश्ते का स्टॉल लगाते हैं. यहां तैयार होने वाले आलू चॉप की खासियत सिर्फ उसका स्वाद नहीं, बल्कि उसके साथ परोसी जाने वाली चटनी भी है. चटनी का स्वाद इतना पसंद किया जाता है कि कई ग्राहक सिर्फ इसी स्वाद के लिए दोबारा यहां पहुंचते हैं. दुकानदार के मुताबिक, रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां नाश्ता करने आते हैं.

चटनी में खास मिश्रण, आलू चॉप के साथ बढ़ जाता है स्वाद
इस स्टॉल पर आलू चॉप को सामान्य तरीके से तैयार करने के बजाय उसे खास चटनी और मसालेदार मिश्रण के साथ परोसा जाता है. आलू चॉप के साथ मिलने वाली चटनी में मूंगफली समेत कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और खास बना देती है. यही वजह है कि 12 पत्थर चौक के आसपास से गुजरने वाले लोग यहां रुककर नाश्ता करना पसंद करते हैं.

खास बात यह है कि यहां सिर्फ आलू चॉप ही नहीं मिलता. ब्रेड चॉप, समोसा, मुरही, चूड़ा का भुंजा, कचरी और फुलौरी समेत कई तरह के देसी नाश्ते उपलब्ध हैं. अलग-अलग चीजों को एक साथ मिलाकर खाने का अपना अलग स्वाद है. दुकानदार का कहना है कि यहां आने वाले कई ग्राहक एक बार स्वाद लेने के बाद दोबारा भी पहुंचते हैं.

क्या कहते हैं दुकानदार
मंजय ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनके यहां आलू चॉप के अलावा ब्रेड चॉप और समोसा भी मिलता है. इसके साथ मुरही और चूड़ा का भुंजा भी ग्राहक पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि जब ग्राहक इन चीजों को चटनी के साथ खाते हैं तो उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आता है. मंजय के मुताबिक, वह ग्राहकों की गिनती नहीं करते, लेकिन रोज की बिक्री को देखकर अंदाजा है कि 500 से अधिक लोग उनके स्टॉल से नाश्ता करके जाते हैं.

उन्होंने बताया कि आलू चॉप, समोसा और ब्रेड पकोड़ा जैसे कई सामान की कीमत सिर्फ 10 रुपये रखी गई है, जबकि कचरी और फुलौरी की कीमत अलग है. कम कीमत और खास स्वाद के कारण यह छोटा-सा स्टॉल आसपास के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुका है. मजे की बात है कि यहां के नाश्ते से ज्यादा चटनी लोगों को पसंद आती है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment