दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जिंदगी में अब एक और खास अध्याय जुड़ गया है। लंबे समय से साथ रह रहे रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जार्जिना रोड्रिगेज आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर साझा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 41 साल के रोनाल्डो और 32 साल की जॉर्जिना ने 11 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों के हाथों में शादी की अंगूठियां नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद छोटा लेकिन खास कैप्शन लिखा- सी जी। हालांकि, कपल ने शादी समारोह की कोई दूसरी तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी पुर्तगाल के लिस्बन के पास स्थित खूबसूरत कोस्टल रिसॉर्ट कास्काइस में हुई। रोनाल्डो के पब्लिक रिलेशन संभालने वाले ब्रंसविक ग्रुप ने बताया कि यह समारोह बेहद निजी रखा गया था। शादी में रोनाल्डो और जॉर्जीना के पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। इस शादी के साथ उन अटकलों पर भी विराम लग गया, जो पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही थीं। खास बात यह है कि जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और अब ठीक एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली है। रोनाल्डो हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की ओर से खेलते नजर आए थे

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जीना गुच्ची के एक स्टोर में काम करती थीं। कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आने लगा। जनवरी 2017 में ज्यूरिख में आयोजित बेस्ट फीफा फुटबॉल अवार्ड्स समारोह के दौरान दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए थे।

इसके बाद यह रिश्ता धीरे-धीरे दुनिया के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी रिलेशनशिप में बदल गया। जॉर्जिना की नेटफ्लिक्स सीरीज आई एम जॉर्जिना में भी दोनों की प्रेम कहानी और पारिवारिक जिंदगी की कई झलकियां देखने को मिलीं। रोनाल्डो ने इसी सीरीज में जॉर्जिना के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि शुरुआत में उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता इतना गहरा हो जाएगा। समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि जॉर्जिना उनकी जिंदगी की खास शख्स हैं। रोनाल्डो और जॉर्जिना की दो बेटियां हैं- अलाना और बेला। इसके अलावा जॉर्जिना, रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर और जुड़वां बच्चों ईवा मारिया और माटेओ की भी परवरिश करती हैं।

यह भी पढ़ें:

पिता के निधन से टूटे लियोनेल मेसी का बड़ा फैसला, फुटबॉल से लिया अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक

लियोनल मेसी के पिता का 68 साल की उम्र में हुआ निधन, पिछले काफी समय से चल रहे थे बीमार





Source link

Write A Comment