Last Updated:

Dal Cooking Tips: दाल लगभग सभी के घर में बनता है. लेकिन जब रोज-रोज खाने में दाल मिले तो बोरियत होने ही लगती है. सबसे पहले बच्चे खाना खाने में नखरे दिखाने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे दाल में रोज नया स्वाद मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Tips To Make Dal Tasty: भारतीय थाली का एकअहम हिस्सा दाल है. इसे ज्यादातर लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भी कंफर्ट फूड दाल-चावल ही है. यहां तक कि विदेशों में भी वो दाल चावल खाना पसंद करते हैं. ये कॉम्बिनेशन पाचन के लिए भी अच्छा होता है और इसमें पोषक तत्वों का भी अच्छा बैलेंस होता है. ऐसे में हेल्थ के नजरिए से यदि आप रोज दाल चावल खा रहे हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है.

लेकिन जब बात स्वाद की हो तो अक्सर लोग रोज दाल- चावल खाने से चिढ़ने लगते हैं. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप रोज दाल में एक नया स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं.

दाल में छोंका लगाने और स्वाद बढ़ाने के तरीके

दाल का स्वाद इसके छोंके पर निर्भर करत है. यदि आप रेस्टॉरेंट वाले दाल का टेस्ट पसंद है, तो छोंका लगाने के लिए साबूत मसालों का इस्तेमाल करें. इसके लिए तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची और जीरा लें और गरम घी या तेल में मीडियम आंच पर पकाएं.

लहसुन के तड़के वाली दाल का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है. ढाबे में खासतौर पर दाल में लहसुन का छोंका लगाया जाता है. इसके लिए लहसुन की दो-तीन कलियां लें और इसे छिलके सहित बारिक काट लें. या हल्का कुच लें. फिर इसे तेल में जीरे के साथ पकाने के बाद आंच बंद करते ही इसमें थोड़ा ताजा धनिया डाल दें. इसकी जगह आप कस्तूरी मैथी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

दाल को चटपटा बनाने के लिए आप अचार के मसाले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है. इसे बनाने के लिए प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें इसे जीरे के साथ भूरा होने तक पकाएं फिर गैस बंद करने के बाद इसमें अचार का मसाला डाल दें. फिर इसे दाल में अच्छी तरह से मिला दें.

अगर आपको घी पसंद है, तो आप दाल का छोंका सिंपल रख सकते हैं. क्योंकि गर्म दाल में एक चम्मच घी डालने भर से स्वाद डबल हो जाता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment