भारतीय टीम अभी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर है जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल का भी हिस्सा है। टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल के स्टेडियम में खेलना है, जिसमें मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। दोनों ही खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन सही समय पर फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से उनको बाहर होना पड़ा। अब कप्तान गिल ने बुमराह और सुदर्शन को लेकर बताया कि टीम मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है जिसमें दोनों ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं।

हम जानते हैं कि वह किस स्थिति में है

शुभमन गिल ने साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हां, हम दोनों खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उनकी फिटनेस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हम जानते हैं कि वह किस स्थिति में हैं। साई का बाहर होना काफी निराशाजनक रहा क्योंकि हमें शुरू में लग रहा था कि वह इस सीरीज का हिस्सा होंगे लेकिन लगातार उनकी चोट का स्कैन कराने के बावजूद उनकी ठीक होने की प्रक्रिया उतनी तेज नहीं हुई, जिसकी हम सभी उम्मीद कर रहे थे। हमने दोनों को बाहर रखने का फैसला टेस्ट मैच को ध्यान में रखते हुए लिया क्योंकि यह 5 दिन का होता है। अगर यह वनडे या टी20 मैच होता तो बात अलग होती। लेकिन टेस्ट मैच में आप कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में आपके पास दूसरे खिलाड़ियों के साथ वापसी करने के ज्यादा मौके होते हैं। अगर कोई खिलाड़ी पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो उसके पास वापसी करने के और भी कई मौके होते हैं। इसलिए यह ध्यान में रखते हुए साई और बुमराह का टीम से बाहर होना निराशाजनक था।

तैयारी के लिए समय मिलना काफी बेहतर रहा

टीम इंडिया ने इस टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबला खेला जिससे तैयारी करने का और वहां के हालात में ढलने का बेहतर मौका मिला। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर शेड्यूल ऐसा हो कि टेस्ट मैच से पहले हमें कम से कम एक सप्ताह या 10 दिन का समय मिल जाए तो तैयारी काफी बेहतर होती है। पिछले साल भी हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त था, ऐसे में व्यस्त शेड्यूल में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना आसान नहीं होता। हमारी टीम के कई खिलाड़ियों के पास अभी बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं है इसलिए अतिरिक्त तैयारी का समय मिलना काफी फायदेमंद साबित होता है।

ये भी पढ़ें

WTC Points Table में अभी कहां हैं भारत और श्रीलंका, पहला मैच टीम इंडिया ने जीता तो बदल जाएंगे समीकरण

गुरनूर या प्रसिद्ध, गॉल टेस्ट के प्लेइंग 11 में इनमें से कौन खेलेगा? कप्तान शुभमन गिल ने दिया बयान

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment