X

दूध-चीनी से बनेगी ऐसी मिठाई कि मेहमान पूछेंगे रेसिपी! 4 घंटे में तैयार कस्टर्ड

 

arw img

त्योहारों के सीजन में मेहमानों के लिए घर पर स्वादिष्ट कस्टर्ड पुडिंग तैयार की जा सकती है. बोकारो के शेफ देवाशीष के अनुसार इसे बनाने के लिए दूध, चीनी और कस्टर्ड पाउडर की जरूरत होती है. पहले दूध में चीनी और कस्टर्ड पाउडर मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. अलग बर्तन में चीनी और पानी से कैरेमल बनाकर मोल्ड में फैलाएं. इसके ऊपर तैयार कस्टर्ड डालकर करीब 4 घंटे फ्रिज में सेट करें. अच्छी तरह जमने के बाद इसे प्लेट में पलटकर परोसें. क्रीमी टेक्सचर और कैरेमल की मीठी परत इस डेजर्ट को खास बनाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment