जयपुर. सावन का महीना चल रहा है और रिमझिम बारिश में लोगों को चटपटा स्वाद खूब पसंद आता है, खासतौर पर नमकीन, पापड़, अचार और स्नैक्स, जिसकी लोगों में जमकर डिमांड रहती है. ऐसे ही जयपुर में बीकानेरी अचार को स्वाद के रूप में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए सावन के महीने में बीकानेरी अचार के व्यापारी अपने 25 प्रकार के अचारों को लेकर जयपुर पहुंचे हैं. जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे उमंग फेयर में बीकानेरी अचार के व्यापारी खासतौर पर अपने स्वादिष्ट अचार का बुफे लेकर पहुंचे हैं, जहां लोगों को एक ही छत के नीचे 20 से 25 प्रकार के अलग-अलग अचार और बीकानेर की फेमस 100 प्रकार की नमकीनें खरीदने का मौका मिल रहा है.

फेयर में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग इलाकों के बेहतरीन प्रोडक्ट्स की स्टॉल्स भी लगाई गई हैं, जिनकी जयपुर में खूब डिमांड रहती है. वैसे तो बाजारों में ढेरों जगह अलग-अलग प्रकार के अचार उपलब्ध हैं, लेकिन अचार का असली स्वाद लोगों को बीकानेरी अचार में ही आता है. इसलिए बीकानेरी अचार की जयपुर में जमकर डिमांड रहती है. खासतौर पर बारिश के सीजन में लोग लाखों रुपए का अचार खरीदते हैं. ऐसे ही जेकेके के फेयर में लोगों की अचार की खरीदारी के लिए अभी जमकर भीड़ उमड़ रही है.

एक ही छत के नीचे मिल जाएगा 25 प्रकार के अचार

जवाहर कला केंद्र के फेयर में बीकानेर से आए अचार और नमकीन के व्यापारी रमेश कुमावत से लोकल 18 की टीम ने बात की. वे बताते हैं कि घर के शुद्ध मसालों के साथ हम अचार और नमकीन बनाते हैं, जिसमें 100% की शुद्धता होती है. अचार में किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होती है, जिससे शरीर को नुकसान हो. स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से लोगों को बीकानेरी नमकीन और अचार सबसे ज्यादा पसंद आता है. खासतौर पर बारिश के मौसम में हर बेहतरीन अचार के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं.

अचार के अलावा चटनी और मोरब्बों की भी रहती है डिमांड

रमेश कुमावत बताते हैं कि जयपुर में वैसे तो कई वैरायटी के अचार लेकर आते हैं, लेकिन लोगों में कुछ खास अचार की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. इनमें कैरी से लेकर नींबू, कैर-सांगरी, कटहल, मेथी, आंवला, गाजर, मिर्च, हल्दी, लहसुन, करेला जैसे 25 वैरायटी के अचार हैं. अचार के साथ बारिश के मौसम में अलग-अलग प्रकार की चटनियों और मुरब्बे की भी लोगों में खूब डिमांड रहती है. इसलिए जयपुर में लोग महीनों तक हमारे अचार का इंतजार करते हैं और यहां किसी फेयर में हमारे पहुंचते ही अचार-नमकीन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है.रमेश कुमावत बताते हैं कि अगर बात करें बीकानेर के अचार की कीमत की तो अचारों की कीमत अलग-अलग है, जिसे लोग अपने स्वाद और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं. लेकिन 300 रुपए से लेकर 700 रुपए तक सामान्य रूप से हमारे अलग-अलग अचार की कीमत रहती है.

100 तरह की मिल जाएगी नमकीन की स्वादिष्ट वैरायटी

फेयर में बीकानेर से आए व्यापारी अचार के अलावा बीकानेर की फेमस नमकीन भी लेकर पहुंचे हैं, जिसकी डिमांड दुनियाभर में रहती है. यहां फेयर में लोगों के लिए एक ही जगह पर 100 प्रकार की स्वादिष्ट नमकीन उपलब्ध हैं. रमेश कुमावत बताते हैं कि आज भी हम अपने पूर्वजों के समय के नुस्खे से खास नमकीन तैयार करते हैं, जिनका स्वाद सबसे अनोखा होता है. एक बार जो बीकानेर की नमकीन का स्वाद चख लेता है, वह कभी हमारी नमकीन का स्वाद नहीं भूलता.

रमेश कुमावत बताते हैं कि हमारे यहां विशेष रूप से अलग-अलग दालों की नमकीन, मूंगफली की नमकीन, लौंग की स्पेशल नमकीन, बेसन के गाठिये की नमकीन, मिक्स नमकीन जैसी 100 प्रकार की वैरायटी की नमकीन का बुफे है, जिनकी कीमत अलग-अलग है. आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर का आयोजन 1 महीने तक चलता है, जिसका समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक रहता है. फेयर में लोगों की एंट्री बिल्कुल फ्री है.



Source link

Write A Comment