Last Updated:

Basta and Black Chickpea Recipe: बस्तर में बास्ता और काला चना की सब्जी काफी प्रसिद्ध है, जिसे स्थानीय लोग करील भी कहते हैं. यह स्वादिष्ट सब्जी जंगल में पाई जाती है और इसे कम मसालों में आसानी से बनाया जा सकता है.

Basta and Black Chickpea Recipe: बस्तर में बास्ता की सब्जी काफी प्रसिद्ध है, जिसे स्थानीय लोग करील के नाम से भी जानते हैं. यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, जिसमें काला चना के साथ बनी देशी स्टाइल की सब्जी काफी पसंद की जाती है। यह जंगल में पाई जाने वाली सब्जी है और बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है. बास्ता की सब्जी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसे कम मसालों का उपयोग करके बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए काले चने को रात भर पानी में भिगोकर रखना होता है. बाजार में आते ही बास्ता तुरंत बिक जाता है, और एक बार इसका स्वाद चखने के बाद लोग इसे बार-बार खाना पसंद करते हैं.

सामग्री और विधि
बास्ता और काला चना की सब्जी बनाने के लिए 100 ग्राम बास्ता, 50 ग्राम काला चना, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक कटी हुई प्याज और तीन कटी हुई मिर्च की आवश्यकता होती है.

बनाने की प्रक्रिया
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करके कटी हुई प्याज और हरी मिर्च को सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद बास्ता और काला चना डालकर थोड़ी देर पकाएं. फिर हल्दी, मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकने दें. अंत में कटे हुए टमाटर डालकर सब्जी को लगभग 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इस तरह बस्तर की देसी स्टाइल में बनी स्वादिष्ट बास्ता और काला चना की सब्जी तैयार हो जाती है, जिसे रोटी या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment