Last Updated:
Must Try Street Food Saharanpur: सहारनपुर में बिरयानी के शौकीनों के लिए एक ऐसा स्वाद सामने आया है, जिसमें बिरयानी के साथ चाप का जायका भी मिल रहा है. चाप वेज बिरयानी का यह अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों को खासा पसंद आ रहा है और इसे चखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि इस खास बिरयानी की कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती. जानिए सहारनपुर में कहां मिल रही है यह चाप बिरयानी और इसमें ऐसा क्या खास है.
सहारनपुर अपने अलग-अलग स्वाद और खास खान-पान के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है. यहां आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जिनका स्वाद एक बार लेने के बाद लंबे समय तक याद रहता है. अब शहर में बिरयानी के शौकीनों के लिए एक नया स्वाद भी चर्चा में है. यहां चाप और बिरयानी को मिलाकर एक ऐसी डिश तैयार की जा रही है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. खास बात यह है कि इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.
अगर आपको बिरयानी पसंद है और साथ ही चाप खाने का भी शौक है, तो यह डिश आपके लिए खास हो सकती है. अब इन दोनों का स्वाद एक ही प्लेट में मिल रहा है. सहारनपुर में चाप वेज बिरयानी तैयार की जा रही है, जिसमें स्वादिष्ट बिरयानी के साथ चाप भी मिलती है. इसकी खास बात यह है कि इसे खाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे.
चाप बिरयानी का नाम शायद आपने पहले कम ही सुना होगा, लेकिन सहारनपुर में इसका स्वाद अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास मुरादाबाद स्पेशल वेज बिरयानी की दुकान पर पहले से ही बड़ी संख्या में लोग वेज बिरयानी खाने पहुंचते हैं. अब इसी जगह पर चाप वाली बिरयानी भी मिल रही है. अलग स्वाद और खुशबू की वजह से यह लोगों का ध्यान खींच रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब बात करते हैं कि इस खास बिरयानी को तैयार कैसे किया जाता है. इसे बनाने वाले मोरपाल के मुताबिक, चाप वाली वेज बिरयानी में चावल, पनीर, मटर और कई तरह के गर्म मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें काली मिर्च, लौंग, इलायची के साथ कुछ खास मसाले भी डाले जाते हैं. चाप और उसकी ग्रेवी को अलग तरीके से तैयार किया जाता है. बाद में इसे बिरयानी के साथ मिलाया जाता है, जिससे एक ही प्लेट में बिरयानी और चाप दोनों का स्वाद मिलता है.
चाप वेज बिरयानी की कीमत भी लोगों की जेब के हिसाब से रखी गई है. इसकी हाफ प्लेट 40 रुपये और फुल प्लेट 70 रुपये में दी जा रही है. यही वजह है कि कम कीमत में अलग स्वाद मिलने के कारण लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. जो लोग पहले यहां सामान्य वेज बिरयानी खाने आते थे, उनमें भी अब चाप वेज बिरयानी को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है. इसकी खुशबू भी लोगों को अपनी ओर खींचती है.
चाप बिरयानी बनाने वाले मोरपाल पहले दिल्ली में लोगों को यह बिरयानी खिलाते थे. कुछ समय पहले वह सहारनपुर आए और यहां भी चाप बिरयानी बनाकर लोगों को खिलाना शुरू किया. शुरुआत में लोगों ने इसका स्वाद चखा और उन्हें यह पसंद आया. धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी. अब हर दिन बड़ी संख्या में लोग उनकी दुकान पर पहुंचकर चाप बिरयानी का स्वाद लेते हैं.
सहारनपुर अपने स्वादिष्ट और किफायती खान-पान के लिए पहले से ही मशहूर है. यहां लोग कम कीमत में भरपेट खाना पसंद करते हैं. जब लंच या डिनर की बात आती है तो बिरयानी भी लोगों की पसंद में शामिल रहती है. ऐसे में चाप के साथ बिरयानी का नया स्वाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जिन लोगों को चाप और बिरयानी दोनों पसंद हैं, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन खास आकर्षण बन रहा है.
अगर आप भी चाप बिरयानी का स्वाद लेना चाहते हैं तो हसनपुर के पास राघव लखनपाल शर्मा के आवास के ठीक सामने मोरपाल की दुकान पर पहुंच सकते हैं. यहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चाप बिरयानी मिलती है. हाफ प्लेट की कीमत 40 रुपये और फुल प्लेट की कीमत 70 रुपये है. कम कीमत में अलग स्वाद मिलने की वजह से यह जगह बिरयानी पसंद करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.