होमफोटोलाइफ़फूड

10 मिनट में बनाएं टेस्टी कुरकुरा नाश्ता, भूल जाएंगे कचौरी-पराठे, इडली-डोसा

Last Updated:

10 Minutes Breakfast Recipe : बारिश के मौसम में कुरकुरा टेस्टी नाश्ता या स्नैक्स मिल जाएं तो आत्मा तृप्त हो जाती है, पर बनाया क्या जाए यह सोचकर दिमाग परेशान हो जाता है. नाश्ता टेस्टी हो, कुरकुरा-क्रिस्पी हो, झटपट बनकर तैयार हो जाए, ये कुछ ऐसे सवाल है जो हर गृहिणी को परेशान करते हैं. आज हम ऐसी ही एक रेसिपी के बारे में आपको बताने वाले हैं जो 10 मिनट में तैयार होती है. कोई मेहमान घर पर आ जाए तो यह रेसिपी ट्राय कर सकते हैं. इस रेसिपी के सामने आप कचौरी-पराठे, इडली-डोसा भूल जाएंगे. यह रेसिपी पोहा-आटा से तैयार होती है. इसका टेस्ट बहुत ही यूनिक होता है.

Subah Nashte Me Kya Banaye : पोहा से कई रेसिपी बनती हैं. पोहा से आप झटपट 10 मिनट में क्रिस्पी-टेस्टी नाश्ता भी बना सकते हैं. स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आएगा. घर पर कोई मेहमान आ जाए तो तारीफ किए बिना नहीं रहेगा. इस रेसिपी के सामने आप कचौरी-पराठे, इडली-डोसा भूल जाएंगे. रेसिपी में पोहा कितना लेना चाहिए, आटा कितना लेना चाहिए, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, पोहा पकोड़ा बनाने के लिए कौन से मसालों का इस्तेमाल करना चाहिए, आइये जानते हैं.

इस नाश्ते को बनाने के लिए आधा कप पोहा ले लें. कोई भी पोहा ले सकते हैं. मोटा या पतला जो भी पोहा आपके पास हो, उसे ले सकते हैं. पोहा को दो-तीन बार धो जरूर लें. फिर पोहा को लगभग 1 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. फिर से इसे प्लेट में निकाल लें. पोहा एकदम नरम हो जाएगा. पोहे में इस तरह का टेक्सचर नाश्ते को कुरकुरा बनाने के लिए बहुत जरूरी है.

अब प्याज-हरी मिर्च काट लें. करी पत्ता को भी चॉप कर लें. अब भीगे हुए पोहे के मिक्सर में डालें. साथ ही आधा कप इसमें आटा भी डाल दें. आधा ही कप इसमें दही डाल दें. अंत में एक चौथाई पानी डाल दें ताकि बढ़िया सा बैटर बन जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन सभी चीजों को मिक्सर में डाल दें. मिक्सर में इन चीजों को ग्राइंड करने से टेक्सचर अच्छा आएगा. मिक्सर को पहले स्लो मोड में चलाएं. धीरे-धीरे सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. इस तरह से अच्छा सॉफ्ट बैटर तैयार हो जाएगा.

अब बैटर को हल्के हाथों से फेंट लें. जैसे दही-भल्ले को फेंटते हैं, वैसे ही बैटर को फेंट लें. फिर इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, कढ़ी पत्ता, एक चुटकी हींग, एक चम्मच जीरा और एक धनिया मिला लें. अब आधी चम्मच काली मिर्च और अदरक डालें.

अब बैटर को हल्के हाथों से फेंट लें. जैसे दही-भल्ले को फेंटते हैं, वैसे ही बैटर को फेंट लें. फिर इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, कढ़ी पत्ता, एक चुटकी हींग, एक चम्मच जीरा और एक धनिया मिला लें. अब आधी चम्मच काली मिर्च और अदरक डालें.

अब थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को फेंट लें. सोडा की वजह से बैटर में फ्लफी हो जाएगा. एकदम हल्का और फूला हुआ सा हो जाएगा. अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे पकोड़े डालें. तेल में पकोड़े के पीस छोटे ही डालें क्योंकि तलते ही वो बड़े हो जाएंगे. फूल जाएंगे. मीडियम लो फ्लेम पर इन्हें पकाएं. गोल्डन ब्राउन होने तक इन्हें पकाएं. इस तरह से आधा कप पोहा और आधा कप आटे से कुरकुरा टेस्टी नाश्ता तैयार हो जाएगा. घर पर कोई मेहमान आ जाए, या संडे के दिन जल्दी में नाश्ता बनाना हो, बारिश के बाद सुहाने मौसम में स्नैक्स बनाना हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment