Last Updated:
Cumin-Potato Papad Recipe: बुरहानपुर जिले में बरसात के समय में आलू जीरा और केले से पापड़ तैयार किए जाते हैं. इनकी खासियत होती है कि यह 3 महीने तो खराब नहीं होते हैं. लोग बनाकर इसको रख लेते हैं और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करते हैं. भोजन के साथ उपवास के समय में भी इसका उपयोग करते हैं.
बुरहानपुर. निमाड़ की पहचान सिर्फ अपनी संस्कृति और खानपान से ही नहीं बल्कि यहां के पारंपरिक स्वाद से भी है. बरसात का मौसम शुरू होते ही बुरहानपुर में घर-घर पारंपरिक व्यंजन बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इन्हीं में शामिल हैं यहां के प्रसिद्ध आलू-जीरे केले के पापड़ जिन्हें लोग सालों से बड़े चाव के साथ बनाते और खाते आ रहे हैं. बरसात के दिनों में इन पापड़ों की मांग सबसे अधिक बढ़ जाती है. महिलाएं अपने घरों के लिए पापड़ तैयार करती हैं. वहीं कई लोग इन्हें ऑर्डर देकर भी बनवाते हैं. खास बात यह है कि सही तरीके से तैयार और सुखाए गए आलू-जीरे के पापड़ करीब तीन महीने तक आसानी से सुरक्षित रखे जा सकते हैं.
लोकल 18 की टीम को कविता बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यही वजह है कि लोग इन्हें बड़ी मात्रा में बनाकर रख लेते हैं और जरूरत के अनुसार भोजन के साथ इस्तेमाल करते हैं. स्थानीय निवासी दया बाई बताती हैं कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से आलू और जीरे केले के पापड़ बनाने का काम कर रही हैं. शुरुआत में यह काम घर की जरूरत के लिए किया जाता था. लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनका स्वाद पसंद आने लगा और उन्हें पापड़ के ऑर्डर मिलने लगे. अब यह पारंपरिक काम उनके लिए रोजगार का जरिया भी बन चुका है.
बरसात में खाते हैं लोग
दया बाई के अनुसार, बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा लोग पापड़ बनवाने के लिए संपर्क करते हैं.त्योहारों के समय भी इनकी मांग बढ़ जाती है. परिवारों में उन्हें भोजन के साथ परोसा जाता है और बच्चों से लेकर बड़े तक उन्हें पसंद करते हैं.
आलू-जीरे के पापड़ तैयार करने में मुख्य रूप से आलू जीरा और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. आलू को तैयार कर उसमें जीरा मिलाकर पापड़ का आकार दिया जाता है. इसके बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाया जाता है. ताकि लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके. बुरहानपुर के ये पारंपरिक आलू-जीरे के पापड़ आज भी निमाड़ के घरेलू स्वाद और स्थानीय परंपरा को जीवित रखे हुए हैं. साथ ही दया बाई जैसी महिलाओं के लिए यह स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन आत्मनिर्भरता और रोजगार का माध्यम भी बन गया है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें