Last Updated:
Chichinda Ki Bharva Kalaunji Recipe : चिचिंडा की कलौजी के बारे में सुना है? नहीं तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. अगर आप लंच में कुछ मसालेदार और अलग बनाना चाहती हैं, तो चिचिंडा की कलौंजी सबसे बेस्ट है. इसे बनाना भी आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. स्वाद ऐसा होता कि एक बार खाने के बाद आपका हर दिन खाने का मन करेगा. आइए जानते हैं रेसिपी.
अगर आपका मन मसालेदार चीजों को खाने का कर रहा है, तो आप कलौंजी ट्राई कर सकती हैं. हालांकि आपने अब तक भिंडी, परवल, करेला जैसी सब्जियों का कलौंजी ट्राई किया होगा, ऐसे में आज हम बताएंगे बेहद अलग कलौंजी रेसिपी.
हम बात कर रहे हैं चिचिंडा की कलौंजी की जो कि न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. अगर आप अपनी फैमिली के लिए इस रेसिपी को बनाना चाहती हैं, तो यहां बताए गए तरीकों के जरिए आसानी से बना सकती हैं.
चिचिंडा की कलौंजी बनाने के लिए सबसे पहले इसका मसाला तैयार किया जाएगा, जिसके लिए ब्लेडिंग जार लीजिए और उसमें आधा चम्मच धनिया, काली मिर्च, बड़े टुकड़ों में कटी हुई प्याज, अदरक, लहसुन और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट एकदम पतला न हो जाए थोड़ा खुरदुरा रखना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब चिचिंडा के बीच का पोर्सन यानी उसके सारे बीज को निकाल देंगे. अब मसाला बनाने के लिए गैस पर पैन चढ़ाएंगे और हल्का गर्म होने पर उसमें तेल डालेंगे. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा डालेंगे और भुनने देंगे. उसके बाद बारीक कटे हुए प्याज को डालकर अच्छी तरह फ्राई करेंगे.
मीडियम आंच पर प्याज जब आधा पक जाए, तो उसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. अब इसमें मसाला पेस्ट डाल देंगे और गैस के फ्लेम को कम कर देंगे. अब इसमें सभी कटे हुए चिचिंडा के बीजों को निकाल कर मसाले में मैश करके इसमें डाल दें.
कम आंच पर इसे तब तक भूनते रहें, जब तक मसालों से तेल अलग न हो जाए. अब इसमें स्वादानुसार नमक, आमचूर पाउडर, गरम मसाला डालकर इसे मिक्स कर दें. अब इसे ढक कर कम से कम एक से दो मिनट तक पकाएंगे. इस बीच इसे चलाते भी रहें, ताकी पैन में मसाला न चिपके.
मसाला जब तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर के उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा हो जाए, तो उसे चिचिंडा में चम्मच की मदद से स्टफ करना शुरू कर दें. अब गैस पर पैन चढ़ाएं और उसमें तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें एक-एक कर सभी स्टफ किए हुए चिचिंडा को डाल दें.
ध्यान रखें कि चिचिंडा को पकाने के लिए गैस को मीडियम रखें. मसाला पकाया जा चुका है, लेकिन चिचिंडा पका नहीं है. इसलिए कम आंच पर इसे अच्छी तरह ढक कर पकाएं. बीच-बीच में ढक्कन खोलकर उसे पलटते रहें और चेक करते रहें.
जब यह चारों तरफ से पक जाए और सॉफ्ट हो जाए, तो गैस को बंद कर दें. अब आपकी चिचिंडा की कलौंजी बनकर तैयार है. इसे आप खाने के लिए सर्व कर सकती हैं. खाने के बाद हर कोई पूछेगा कि कैसे बनाई है ये.