पोको F9 सीरीज को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है. शाओमी के सब-ब्रांड पोको ने आखिरकार अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि पोको F9 Series को ग्लोबल मार्केट में 1 सितंबर को पेश किया जाएगा. इस बार लाइनअप में पोको F9 और F9 प्रो के बजाय F9 प्रो और F9 अल्ट्रा मॉडल शामिल होंगे.

पोको ने बताया है कि पोको F9 प्रो और पोको F9 अल्ट्रा को 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इवेंट रात 8 बजे GMT पर शुरू होगा, जो भारतीय समय के हिसाब से 2 सितंबर को रात 1:30 बजे होगा.

कंपनी इस बार स्टैंडर्ड पोको F9 मॉडल को लॉन्च नहीं कर रही है. पिछली जनरेशन की तरह इस बार भी लाइनअप में प्रो और अल्ट्रा वेरिएंट पर फोकस किया गया है.

टीजर में फोन के दो कलर ऑप्शन भी नजर आए हैं. इनमें White और Dark Cherry शामिल हैं. Dark Cherry शेड रेडमी K100 सीरीज में Cabernet Sauvignon नाम से उपलब्ध है. फोन के रियर पैनल पर Sound by Bose की ब्रांडिंग भी दिखाई दे रही है, जिससे पता चलता है कि ऑडियो को Bose के साथ मिलकर ट्यून किया जा सकता है.

Redmi K100 सीरीज से मिल सकता है डिजाइन

लीक्स की मानें तो पोको F9 प्रो और F9 अल्ट्रा का डिजाइन चीन में लॉन्च किए गए Redmi K100 प्रो और Redmi K100 प्रो Max से काफी मिलता-जुलता हो सकता है. इससे हिंट मिलता है कि पोको के नए फ्लैगशिप फोन चीन में उपलब्ध Redmi मॉडल के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने नहीं रखे हैं.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस हो सकते हैं दोनों फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको F9 प्रो और F9 अल्ट्रा दोनों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. दोनों स्मार्टफोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

पोको F9 प्रो में कथित तौर पर 6.59 इंच का QHD+ Plastic OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. वहीं F9 अल्ट्रा में बड़ा 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है. इसका रेजॉल्यूशन 2608×1200 पिक्सल हो सकता है.

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि F9 प्रो में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का बिन्ड वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसा Redmi K100 प्रो में देखने को मिलता है.

कैमरे में भी मिल सकते हैं प्रो-लेवल फीचर्स

पोको F9 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP का OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है. टेलीफोटो कैमरे में भी OIS मिलने की बात कही गई है. दूसरी ओर, F9 अल्ट्रा में मेन कैमरे के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल पोको ने कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है. ऐसे में भारतीय बाजार में इन दोनों फोन की एंट्री होगी या नहीं, यह लॉन्च के बाद ही साफ होगा.



Source link

Write A Comment