iQOO की Z सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. आज इस फोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न, iQOO India वेबसाइट, Reliance Digital और iQOO और Vivo के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. फोन को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek के नए चिपसेट के साथ उतारा गया है.
इसमें 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज और OIS सपोर्ट वाला 50MP कैमरा मिलता है. कंपनी ने इसे खास तौर पर परफॉर्मेंस और गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है.
भारत में iQOO Z11 की शुरुआती कीमत ₹34,999 रखी गई है. इस कीमत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है. इसके अलावा 8GB+128GB वेरिएंट ₹39,999, 8GB+256GB मॉडल ₹44,999 और टॉप 12GB+256GB वेरिएंट ₹49,999 में आया है.
लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा ₹1,000 का कूपन भी उपलब्ध है. ग्राहक चाहें तो 6 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं.
144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
iQOO Z11 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. कंपनी ने इसमें Low Blue Light, Low Flicker और Sunlight Display से जुड़े SGS सर्टिफिकेशन भी दिए हैं.
फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसमें 3,800mm का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिसे कंपनी अपनी Z सीरीज में पहली बार इस्तेमाल कर रही है.
50MP OIS कैमरा और 7,050mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh बैटरी है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है. यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी तीन साल के OS अपडेट तथा पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
इसके अलावा iQOO Z11 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं.