नागपुर के वाठोडा इलाके में कांग्रेस पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर देर रात फायरिंग हुई। कांग्रेस पार्षद के घर पर दो अनजान लोगों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली लगने से घर का शीशा टूट गया और नुकसान हुआ। फायरिंग के समय पार्षद शुभम मोटघरे और उनका परिवार घर पर था। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक सवार नजर आ रहे है। उनमें से एक चलती बाइक से गोला चलाता है।
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विकास ठाकरे, ACP और DCP सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमेरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में बड़ा हंगामा मच गया है।
गोलीबारी में घर का शीशा टूटा।
इस घटना से एक बार फिर सुरक्षा का मुद्दा सामने आ गया है। यह फायरिंग क्यों की गई? इसके पीछे क्या सही वजह थी? यह अभी साफ नहीं है लेकिन जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे हुई। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इस घटना से बड़ा हंगामा मच गया है। पुलिस इस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना सीसीटीवी में कैद-
दरवाजे पर खड़ी थी 5 साल की बेटी
वहीं, घटना के बारे में पार्षद शुभम मोटघरे ने बताया, ”गोलीबारी तब हुई जब मैं बालकनी में था। जब यह घटना हुई, तो मेरी पांच साल की बेटी भी दरवाजे पर खड़ी थी। हालांकि, खुशकिस्मती से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।” सीसीटीवी में दिख रहा है कि हमलावर तेज रफ्तार से आए, उन्होंने घर पर फायरिंग की और फिर वे तुरंत भाग गए। पुलिस अब इन अनजान हमलावरों की जांच कर रही है।
इस बीच, आपको बता दें कि मुंबई के माझगांव में गणेश भक्तों पर अंडा फेंकने वाला दानिश शेर खान गिरफ्तार हो गया है। वह 22 साल का है और अंडों का ही व्यवसाय करता है। उसने गणेश भक्तों के ऊपर अंडा क्यों फेंका, इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें-