इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आ रही है। यहां बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-बिलासपुर अलायंस एयर की एक फ्लाइट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। इसी दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। वहीं टायर फटते ही विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बिलासपुर की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि फिलहाल सभी को सुरक्षित रूप से रनवे पर लाया गया है। सभी यात्रियों को बाद में टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया।

खबर अपडेट की जा रही है…

 





Source link

Write A Comment